- निखिल द्विवेदी की सफ्रॉन मैजिकवर्क्स को बड़ी कानूनी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने IMPPA का अवॉर्ड किया निरस्त
- Pratik Sehajpal on being a part of Scam 2024- The Digital Arrest Story: Worry that my mother might...
- वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन
- Symbiosis University of Applied Sciences, Indore, Felicitates Dr. Swati Mujumdar on Her Appointment as Chancellor
- सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज, इंदौर ने डॉ. स्वाति मुजुमदार के कुलाधिपति नियुक्त होने पर किया अभिनंदन
सनी देओल और विनीत कुमार सिंह की फिल्म का टाइटल और पोस्टर हुआ जारी, अधिक जानकारी के लिए पढ़ें!
‘मुक्काबाज’ जैसी फिल्मों में अपने प्रभावशाली अभिनय के लिए मशहूर विनीत कुमार सिंह, आगामी पैन इंडिया फिल्म में अभिनेता सनी देओल के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म का अस्थायी शीर्षक ‘एसडीजीएम’ था, जिसे अब आधिकारिक तौर पर ‘जाट’ नाम कर दिया गया है। सनी देओल के जन्मदिन के खास मौके पर इस टाइटल का अनावरण किया गया। विनीत कुमार सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “इंट्रोड्यूसिंग द मैन विद ए नेशनल परमिट फ़ॉर मैसिव एक्शन सन्नी देओल इन एंड एज जाट, SDGM is JAAT. हैप्पी बर्थडे एक्शन सुपरस्टार। मास फिस्ट लोडिंग.” सनी और विनीत का कोलैबोरेशन टैलेंट और स्टोरीटेलिंग का एक रोमांचक मिश्रण होने का वादा करता है, जो विभिन्न क्षेत्रों के दर्शकों को आकर्षित करेगा।
https://www.instagram.com/p/DBSzLcPhn55/?igsh=d2hraTR5czMwN2tz
मैथरी मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित यह फिल्म विनीत का सनी देओल के साथ पहला प्रोजेक्ट है। इस फिल्म को “देश की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म” के रूप में देखा जा रहा है और इसका निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है। इससे पहले, सिंह ने कहा था कि वह एक्शन फिल्म का हिस्सा बनकर “वाकई धन्य” और “उत्साहित” महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने सनी देओल के बारे में एक निजी कहानी भी साझा की, उन्होंने कहा, “सनी सर मेरे बड़े भाई की तरह हैं। मैं और मेरा दोस्त उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनकी मूवी टिकट ब्लैक में खरीदते थे। मैं उनके साथ एक्शन सीन करते हुए बहुत सुरक्षित महसूस करता हूं- वह हमें सेट पर बहुत कम्फ़र्टेबल महसूस कराते हैं। मुझे सनी सर से एक्शन में बहुत कुछ सीखने को मिला है। हम उनके जन्मदिन पर भी शूटिंग कर रहे हैं और पैक अप के बाद उनका जन्मदिन मनाएंगे।” फिल्म में रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे और यह अगले साल रिलीज होने वाली है।
जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, तब से फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि सनी देओल और ‘रंगबाज’ अभिनेता उनके लिए क्या नया लेकर आएंगे। वर्तमान में, सिंह ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं, जिसे TIFF 2024 के प्रीमियर में जबरदस्त प्रशंसा मिली थी। उन्होंने, कंवर खटाना की किताब ‘द गेम बिहाइंड सैफरन टेरर’ पर आधारित पॉलिटिकल थ्रिलर ‘मैच फिक्सिंग’ के लिए भी साइन किया है। फिल्म के मेकर्स ने फिल्म में सिंह का एक शानदार फर्स्ट लुक जारी किया है, जिसमें कहानी का सार की झलक देखने को मिलती है। ‘मैच फिक्सिंग’ 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमें उनके को-स्टार्स अनुजा साठे और मनोज जोशी भी हैं। इसके अलावा, वह ‘रंगीन’ में भी दिखाई देंगे।


