- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
सनटेक रियल्टी लिमिटेड ने मुंबई के बोरीवली वेस्ट में 7 एकड़ के क्षेत्र में वाटरफ्रंट रेसिडेंस के निर्माण कार्य हेतु संयुक्त उपक्रम (JV) समझौता किया; 1750 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व का अनुमान
अगले 4-5 सालों के दौरान, 1750 करोड़ रुपये (17.5 बिलियन रुपये) के राजस्व का अनुमान लगाया गया है
मुंबई, 2 अप्रैल, 2021: BSE और NSE पर सूचीबद्ध मुंबई के प्रीमियम प्रॉपर्टी डेवलपर, सनटेक रियल्टी लिमिटेड ने बोरिवली (पश्चिम) में ~7 एकड़ के विशाल भूखंड का अधिग्रहण किया है। सनटेक रियल्टी लिमिटेड द्वारा इस उच्च-स्तरीय आवासीय इलाके में लक्जरी रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट का विकास किया जाएगा। JLL इंडिया इस संयुक्त उपक्रम के लिए एक्सक्लूसिव ट्रांजैक्शन पार्टनर था।
शहर के पश्चिमी उपनगरीय इलाके में आवासीय परियोजना के विकास के लिए एसेट-लाइट JDA मॉडल के तहत इस भूखंड का अधिग्रहण किया गया है, जो 7 एकड़ के क्षेत्र में विस्तृत है, जिसमें लगभग 1 मिलियन वर्ग-फुट पर निर्माण कार्य किया जाएगा। अगले 4-5 सालों के दौरान इस प्रोजेक्ट से लगभग 1750 करोड़ रुपये के अधिकतम राजस्व का अनुमान लगाया गया है, जिससे कंपनी के नकदी प्रवाह तथा बैलेंस-शीट को और मजबूती मिलेगी। इस प्रोजेक्ट से बोरीवली और गोराई के मैंग्रोव के खूबसूरत दृश्यों के साथ-साथ ग्लोबल विपश्यना पैगोडा और इससे आगे के शानदार नज़ारों को देखा जा सकता है।
इस मौके पर सनटेक रियल्टी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री कमल खेतान ने कहा, “इस संयुक्त उपक्रम (JV) समझौते से हमें बेहद प्रसन्नता हो रही है। इस भूखंड से समुद्र का खूबसूरत नज़ारा दिखाई देता है, और यहां आवासीय परियोजना के विकास से लोगों को बेमिसाल और विश्वस्तरीय रेसिडेंशियल प्रोडक्ट का शानदार अनुभव प्राप्त होगा, जो सनटेक ब्रांड की पहचान है। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस आवासीय परियोजना में रहने का बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए हम निर्माण व विकास के क्षेत्र की अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता का उपयोग करेंगे। इसके माध्यम से हम इस माइक्रो-मार्केट में एक ऐतिहासिक आवासीय परियोजना के विकास का प्रयास कर रहे हैं।”
श्री निशांत काबरा, सीनियर डायरेक्टर एवं हेड – लैंड एंड डेवलपमेंट सर्विसेज (पश्चिम भारत), JLL इंडिया, ने कहा, “मुंबई का पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र आज भी देश के सबसे प्रमुख आवासीय बाजारों में से एक है, जिसमें ग्राहकों की दिलचस्पी हमेशा अधिक होती है। ऐतिहासिक रूप से होम लोन की न्यूनतम दरों के साथ-साथ सरकार द्वारा दिए जा रहे प्रोत्साहन, तथा रियल एस्टेट डेवलपर्स द्वारा कीमतों के नए सिरे से निर्धारण की वजह से पिछली कुछ तिमाहियों में तैयार आवासीय परियोजनाओं की बिक्री पहले से बेहतर हुई है। इसे देखते हुए, नए प्रोजेक्ट को लॉन्च करने और निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के ट्रेंड में वृद्धि हुई है, जिसे हम महसूस कर रहे हैं। आने वाले दिनों में मजबूत ब्रांड्स की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी की संभावना नज़र आ रही है।”
मुंबई के पश्चिमी उपनगरीय इलाके में स्थित बोरीवली वेस्ट, दरअसल सड़क / रेल मार्ग द्वारा बेहतरीन कनेक्टिविटी और हर तरह की सार्वजनिक सुविधाओं की मौजूदगी के कारण लोगों के बीच आवासीय परियोजनाओं के लिए सबसे पसंदीदा स्थान बन गया है। इसके अलावा, आगामी मेट्रो लाइन 2A दहिसर को डीएन नगर को जोड़ने वाली है, साथ ही भविष्य में अन्य लाइनों के माध्यम से शहर के शहर के दूसरे हिस्सों को भी जोड़ा जाएगा। तटीय सड़क परियोजना के साथ-साथ मेट्रो के विकास से इस माइक्रो-मार्केट का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। साथ ही, यहां तक की यात्रा में कम समय लगने के कारण लोगों के बीच सबसे पसंदीदा आवासीय और वाणिज्यिक परिसर के रूप में इस पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र की अहमियत और बढ़ जाएगी।


