- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
टैफे की मैसी फ़र्ग्यूसन डायनाट्रैक सीरीज़ ने 50,000 ट्रैक्टरों की विशेष उपलब्धि को पार किया
डीलरशिप्स में सप्ताह भर चला राष्ट्रव्यापी उत्सव “मैसी 50K डायना महोत्सव”
चेन्नई, 28.05.2026: ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (टैफे), जो दुनिया के अग्रणी ट्रैक्टर निर्माताओं में से एक है, ने आज घोषणा की कि उसकी प्रसिद्ध मैसी फ़र्ग्यूसन डायनाट्रैक सीरीज ने 50,000 ट्रैक्टरों का महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर लिया है। यह उपलब्धि ग्राहकों की मजबूत मांग के चलते हासिल हुई है। यह सफलता इस बात को दर्शाती है कि वर्षों से भारत भर के किसानों ने MF डायनाट्रैक रेंज पर लगातार अपना भरोसा जताया है।
लोकप्रिय रूप से सबसे बड़ा ऑल-राउंडर के नाम से जाना जाने वाला मैसी फ़र्ग्यूसन डायनाट्रैक रेंज, कृषि और वाणिज्यिक दोनों ही उपयोगों में उत्कृष्ट प्रदर्शन देने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे यह अपने लक्षित ग्राहकों के बीच एक पसंदीदा विकल्प बन गया है। यह रेंज शक्ति, उन्नत तकनीक, ईंधन दक्षता और ऑपरेटर के आराम का संयोजन प्रस्तुत करती है, जिससे डायनाट्रैक एक बहुमुखी और भरोसेमंद साथी के रूप में स्थापित हो चुका है, जो भारत में आधुनिक कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त है।

इस उपलब्धि पर बोलते हुए, टैफे की उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी वेणु ने कहा, “मैसी फ़र्ग्यूसन डायनाट्रैक सीरीज के 50,000 ट्रैक्टरों के मील के पत्थर तक पहुँचने का अर्थ है कि भारत भर के किसानों ने इस ब्रांड पर गहरा भरोसा जताया है। 41–50 HP श्रेणी में अपनी बहुमुखी उपयोगिता के लिए जानी जाने वाली यह डायनाट्रैक सीरीज लगातार भारतीय कृषि और व्यावसायिक उपयोगों की बदलती आवश्यकताओं को पूरा कर रही है।”
हम हाल ही में लॉन्च किए गए MF 254 डायनाट्रैक 4WD को मिली प्रतिक्रिया से भी बहुत खुश है, जो नवीन, भरोसेमंद और प्रदर्शन-आधारित यंत्रीकरण समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को और मज़बूत करता है।”
इस मील के पत्थर को मनाने के लिए, टैफे ने “मैसी 50k डायना महोत्सव” का आयोजन किया, जो 20 मई 2026 को देशभर में स्थित मैसी फ़र्ग्यूसन डीलरशिप्स पर एक भव्य उत्सव के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में ग्राहकों, डीलर साझेदारों और किसानों की समुदायों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जिसने मैसी फ़र्ग्यूसन डायनाट्रैक सीरीज पर जताए गए मजबूत भरोसे को और अधिक सुदृढ़ किया। #KyaNahinHaiDynaMein
मैसी 50k डायना महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण MF 254 डायनाट्रैक 4WD का लॉन्च था, जो इस सेगमेंट के सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टरों में से एक है। यह ट्रैक्टर एक मजबूत 50 HP इंजन द्वारा संचालित है और इसमें 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियर, सुपरशटल™ तकनीक, क्वाड्रा PTO, पावर स्टीयरिंग, तेल में डूबे हुए ब्रेक तथा उच्च हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता जैसी उन्नत सुविधाएँ दी गई हैं, जो विविध कृषि कार्यों और ढुलाई अनुप्रयोगों में बेहतरीन उत्पादकता, आराम और संचालन दक्षता प्रदान करती हैं। इसकी मजबूत उठाने की क्षमता और विभिन्न उपकरणों के साथ अनुकूलता इसे आधुनिक यंत्रीकृत खेती के लिए अत्यंत उपयुक्त बनाती है।
इस उत्सव के हिस्से के तौर पर, देश भर में MF डीलरशिप्स पर एक लाइव वेबिनार का प्रसारण किया गया, जिसने पूरे भारत से 20,000 से अधिक ग्राहकों को एक साथ जोड़ा। इस कार्यक्रम में एक ही दिन में कई ट्रैक्टरों की डिलीवरी भी दर्ज की गई।
यह राष्ट्रव्यापी उत्सव किसानों, ग्राहकों और डीलर साझेदारों को एक साथ लेकर आया, जो इस बात को दर्शाता है कि भारत के कृषि समुदाय ने मैसी फ़र्ग्यूसन डायनाट्रैक सीरीज पर कितना गहरा भरोसा और विश्वास जताया है।


