- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ताइवान एक्सपो इंडिया 2023 में 75 मिलियन मूल्य के बिजनेस होने की संभावना दिखी
एक्सपो में 15,000 से अधिक लोग आये
मुम्बई, 11 अक्टूबर 2023: ताइवान एक्सपो इंडिया 2023 के छठे एडिशन में तीन दिनों की शानदार व्यावसायिक बातचीत, प्रोडक्ट डिस्प्ले, कार्यक्रमों और नेटवर्किंग हुई। एक्सपो में उभरते एंट्रेप्रेन्योर्स, एसएमई ओनर्स और शहर के ग्राहकों सहित विभिन्न इंडस्ट्री और बिजनेस से जुड़े 15,000 से अधिक लोग आए, जिससे 75 मिलियन डॉलर से अधिक के बिजनेस होने की संभावना बनी।
इस तीन दिवसीय एक्सपो (5 -7 अक्टूबर, 2023) की थीम ‘एक्सप्लोर ताइवान इन इंडिया’ थी, जिसका उद्घाटन ताइवान एक्सटर्नल ट्रेड डेवलपमेंट काउंसिल (टीएआईटीआरए) के चेयरमैन जेम्स सी.एफ. हुआंग ने महाराष्ट्र सरकार के डिप्टी मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़नवीस के साथ किया। इस शानदार उद्घाटन समारोह में ताइवान और भारत के अन्य कई गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। एक्सपो में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, स्मार्ट सिटी, स्मार्ट मेडिकल, स्मार्ट एग्रीकल्चर, स्मार्ट लाइफस्टाइल और ईवी जैसी प्रमुख श्रेणियों में 6 थीम, 7 पैवेलियन बनाये गए थे।
ताइवान एक्सपो ने व्यापक भारतीय उपभोक्ता वर्ग तक हाई-क्वालिटी ताइवानी प्रोडक्ट्स की प्रभावी जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया की ताकत का लाभ उठाया। तीन प्रमुख भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को एक्झिबिटर्स कंपनियों के साथ बातचीत करने और प्रोडक्ट्स के अनबॉक्सिंग वीडियो बनाने के लिए आमंत्रित किया गया, जिससे भारतीय उपभोक्ता वर्ग के बीच ताइवानी प्रोडक्ट्स की पहचान बनाने और वैल्यू एक्सपीरियंस करने में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
इंटरनेशनल ट्रेड एडमिनिस्ट्रेशन (टीआईटीए), आर्थिक मामलों के मंत्रालय और टीएआईटीआरए द्वारा आयोजित, ताइवान एक्सपो एक फ्लैगशिप प्रदर्शनी है जो ताइवान और भारत सहित आसियान देशों के बीच संबंधों को मजबूत करती है। यह भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने में ताइवान की मजबूत और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है। टीएआईटीआरए ने कहा कि इस वर्ष एक्सपो में आने वालों की संख्या और संभावित व्यावसायिक अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है जिसने एक्झिबिटर्स को भारत की बढ़ती व्यावसायिक संभावनाओं का गहरा एहसास कराया है। टीएआईटीआरए ने यह भी घोषणा की कि ताइवान एक्सपो आने वाले वर्ष (2024) में भी आयोजित होगा और इसके लिए भारतीय नागरिकों का गर्मजोशी से स्वागत करता है।


