- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
टाटा स्काई अब हो गया है टाटा प्ले
टीवी चैनल्स के साथ नेटफ्लिक्स कॉम्बो पैक्स प्रस्तुत करने के लिए नेटफ्लिक्स के साथ गठबंधन किया
2022, नेशनलः सबसे ज्यादा उपभोक्ताओं के साथ भारत के अग्रणी डीटीएच एवं पे टीवी प्लेटफॉर्म, टाटा स्काई ने अपनी नई पहचान, टाटा प्ले की घोषणा की है, क्योंकि कंपनी के व्यवसाय का दायरा डायरेक्ट टू होम सर्विसेस से आगे बढ़ गया है। टाटा प्ले अपने उपभोक्ताओं के लिए मनोरंजन की सुगम व कनेक्टेड दुनिया का निर्माण कर उनकी लाईफ को ज्यादा झिंगालाला बना देगा।
नई पहचान के बारे में हरित नागपाल, एमडी एवं सीईओ – टाटा प्ले लिमिटेड (पूर्व में टाटा स्काई लिमिटेड) ने कहा, ‘‘मेरा दृढ़ विश्वास है कि जहां कंटेंट का स्वामी होना एक बात है, वहीं इसे उपलब्ध बनाया जाना भी जरूरी है। वितरण द्वारा कंटेंट जनसमूह को आसानी से उपलब्ध होता है, वो इसका उपभोग करते हैं और इसके बारे में चर्चा करते हैं। टाटा प्ले का नाम हमारे उत्पादों व सेवाओं की विस्तारित श्रृंखला को दर्शाता है। यह नई पहचान घरों व परिवारों के लिए आने वाले कल को आज से बेहतर बनाते हुए भविष्य के लिए तैयार होने की हमारी इच्छा का परिणाम है।’’
टाटा प्ले में आज से यूज़र्स के लिए विभिन्न कॉम्बो पैक्स में नेटफ्लिक्स शामिल होगा, ताकि वो टीवी चैनल्स एवं ओटीटी कंटेंट में सुगम मनोरंजन का अनुभव ले सकें। इसके अलावा, टाटा प्ले बिंज कॉम्बो पैक्स में आपके पसंदीदा टीवी चैनल एवं डिज़्नी$ हॉटस्टार, सोनी लिव, ज़ी5, वूट सलेक्ट, वूटकिड्स, शेमारूमी, सननैक्स्ट, हंगामा प्ले, इरोज़ नाउ, क्योरियोसिटीस्ट्रीम, एपिकऑनएवं डॉकुबे जैसे 12 लोकप्रिय ओटीटी ऐप्स टाटा प्ले के उपभोक्ताओं को काफी किफायती मूल्य में उपलब्ध होंगे। टाटा प्ले बिंज़ मोबाईल ऐप के यूनिफाईड इंटरफेस या एमेज़ॉन फायर टीवी स्टिक – टाटा प्ले एडिशन या टाटा प्ले बिंज़$ स्मार्ट सेट-टॉप बॉक्स द्वारा 12 ऐप्स का कंटेंट देखा जा सकेगा।
टाटा प्ले लिमिटेड की सब्सिडियरी, टाटा स्काई ब्रॉडबैंड प्राइवेट लिमिटेड को अब टाटा प्ले फाइबर के नाम से जाना जाएगा।
मनोरंजन को ज्यादा झिंगालाला बनाने के लिए टाटा प्ले के कैंपेन में करीना कपूर खान, सैफ अली खान, आर माधवन और प्रियामणि जैसे मेगास्टार दिखाई देंगे। ब्रांड के सार को दर्शकों के सामने लाने के लिए इन सभी मेगास्टार्स ने इस कैंपेन में शानदार अभिनय किया है। इन हिंदी टीवी कमर्शियल्स का निर्देशन लोकप्रिय डायरेक्टर, शूजित सिरकर द्वारा किया गया है।
टाटा स्काई के साथ अपने सहयोग के बारे में सैफ अली खान ने बताया, ‘‘पिछले सालों में भारत के मनोरंजन उद्योग में काफी परिवर्तन आया है, और नई दिलचस्प शैलियों का विकास हुआ है। कुछ साल पहले तक यह कल्पना करना भी कठिन होता था कि हम आज इतनी आसानी से अपने पसंदीदा शो देख पाएंगे। लेकिन अब हम केवल एक बटन क्लिक करके या अपनी उंगलियों के एक टैप द्वारा विभिन्न शैलियों का कंटेंट देख सकते हैं। अब विकल्प चुनने की शक्ति दर्शक के हाथ में है, और मुझे खुशी है कि मैं टाटा प्ले की इस आकर्षक पहल का हिस्सा हूँ।’’
करीना कपूर खान ने कहा, ‘‘मनोरंजन मेरे खून में है… इसके प्रति मेरे प्रेम की शुरुआत मेरे बचपन में हुई, जो आज भी जारी है। यह अनेक तरीकों से मेरे जीवन में शामिल है और अपने दोस्तों व परिवार के साथ संपर्क करने का एक उत्तम साधन भी है, जिसके द्वारा हम एक दूसरे के साथ अपने पसंदीदा शो देखते हुए समय बिताते हैं। इसीलिए मुझे भारत में मनोरंजन का अनुभव बेहतर बनाने के लिए टाटा स्काई परिवार में शामिल होने की खुशी है। दर्शकों को डीटीएच एवं ओटीटी प्लेटफार्म पर आसानी से कंटेंट देखने की सुविधा प्रदान करके टाटा प्ले उन्हें अनेक झिंगालाला क्षण प्रदान करने का वादा करता है, जिनका अनुभव लेने का मौका मुझे भी अपने दोस्तों व परिवार के साथ मिलेगा।’’
आर माधवन ने कहा, ‘‘मनोरंजन की जादुई दुनिया अद्भुत है, जो एक तरफ हमें विश्वास का आधार प्रदान करती है, तो दूसरी तरफ उससे दूर ले जाती है। दिलचस्प बात यह है कि हम जिस कहानी का हिस्सा बनना चाहते हैं, बस एक बटन क्लिक करके धीरे-धीरे उसमें उतरते चले जाते हैं। ये क्षण अद्भुत होते हैं, और मुझे खुशी है कि भारत के हजारों घरों में मनोरंजन की क्रांति लाने की टाटा प्ले की इस पहल का मैं भी एक हिस्सा हूँ।’’
अभिनेत्री प्रियामणि ने कहा, ‘‘बचपन में टेलीविज़न मुझे कल्पनाओं की दुनिया में ले जाता था। टेलीविज़न ने ही मुुझे विभिन्न क्षेत्रों, संस्कृतियों और भाषाओं के कंटेंट से अवगत कराया। इस एक्सपोज़र से मुझे एक जुनून मिला और विभिन्न भाषाओं के टेलीविज़न उद्योग में अभिनय करने का प्रोत्साहन मैंने पाया। मेरे जैसे दर्शकों को सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन प्रदान करने के लिए मैं, टाटा प्ले के साथ मनोरंजन के विकास के अगले चरण का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूँ।’’
इनोवेशन, क्वालिटी, पर्सनलाईज़ेशन की स्वतंत्रता व लचीलेपन से लेकर कनेक्शन तक, टाटा प्ले ने हर चीज़ पहले से बेहतर बना दी है। यह हर बजट में, हर स्क्रीन, हर वक्त या हर जगह पर, दर्शकों को अपनी पसंद का मनोरंजन प्रदान करने की कंपनी की प्रतिबद्धता के प्रति अटल है।


