- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
टाटा स्काय ने टेकनिकलर कनेक्टेड होम के साथ साझेदारी में पेश किया मेक-इन-इंडिया सेट-टॉप बॉक्सेज़ का पहला बैच
टाटा स्काय के भारत में निर्मित सैट-टॉप बॉक्सेज़ का पहला बैच बाज़ार में उतारा गया
टाटा स्काय के एक पार्टनर टेकनिकलर कनेक्टेड होम ने भारत में इन युनिट्स के निर्माण के लिए चेन्नई के फ्लेक्सट्रोनिक्स के साथ हाथ मिलाया
नेशनल। देश के एक अग्रणी डीटीएच ऑपरेटर टाटा स्काय ने भारत में सैट-टॉप बॉक्सेज़ बनाने के अपने वादे को पूरा कर दिया है। वित्तीय वर्ष 21 में की गई घोषणा के अनुरूप टाटा स्काय इंडिया ने टेकनिकलर कनेक्टेड होम एवं फ्लेक्सट्रोनिक्स के साथ साझेदारी में भारत में ही सैट-टॉप बॉक्सेज़ का निर्माण शुरू कर दिया है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बारे में बात करते हुए टाटा स्काय के एमडी एवं सीईओ, हरित नागपाल ने कहा, ‘‘भारत में सेट-टॉप बॉक्सेज़ के निर्माण से जहां एक ओर लीड टाईम में कमी आएगी, वहीं दूसरी ओर रोज़गार के अवसर भी उत्पन्न होंगे। इन बॉक्सेज़ की गुणवत्ता की जांच और पुनः जांच फैक्टरी के दायरे से बाहर भी की जाएगी। हमें उम्मीद है कि अपने इन प्रयासों के माध्यम से हम भारतीय उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।’’
टाटा स्काय और टेकनिकलर कनेक्टेड होम के बीच दीर्घकालिक साझेदारी के तहत इस परियेाजना को अंजाम दिया गया है, जो दुुनिया भर में नेटवर्क सर्विस प्रदाताओं ;छैच्ेद्ध के लिए सैट-टॉप बॉक्सेज़ एवं ब्रॉडबैण्ड एक्सेस समाधानों का अग्रणी सेवा प्रदाता है।
‘‘आज की इस घोषणा के साथ हमने अगस्त 2020 के लिए निर्धारित अपने लक्ष्यों को हासिल कर लिया है, जिसके तहत टाटा स्काय और टेकनिकलर कनेक्टेड होम ने एंड्रोइड टीवी-बेस्ड बिंज प्लस सैट-टॉप बॉक्स सहित- सैट-टॉप बॉक्सेज़ के उत्पादन और वितरण को भारत के अंदर ही शुरू करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। यह महत्वपूर्ण भारतीय बाज़ार के विकास में निवेष जारी रखने की दिषा में टेकनिकलर कनेक्टेड होम का एक और प्रयास है।’’ लुईस मार्टिनेज़-अमागो, प्रेज़ीडेन्ट- टेकनिकलर कनेक्टेड होम ने कहा।
टाटा स्काय के लिए बड़े पैमाने पर सैट-टॉप बॉक्सेज़ का उत्पादन चेन्नई में टेकनिकलर कनेक्टेड होम द्वारा फ्लेक्सट्रोनिक्स के साथ साझेदारी में जून 2021 में शुरू किया गया। टेकनिकलर कनेक्टेड होम अपनी सर्वश्रेष्ठ सप्लाई चेन का उपयोग कर टाटा स्काय को भारतीय बाज़ार में अपने उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवाएं एवं उपकरण उपलब्ध कराने में मदद करना चाहता है।
‘‘कोविड-19 के कारण उत्पन्न हुई बाधाओं के चलते ऐसी निर्माण एवं वितरण गतिविधियों का महत्व बढ़ गया है, जो सब्सक्राइबरों के नज़दीक हों। टेकनिकलर कनेक्टेड होम टाटा स्काय और दुनिया भर के नेटवर्क सेवा प्रदाताओं के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि सैट-टॉप बॉक्सेज़ के डिप्लॉयमेन्ट की कुल लागत और इसमें मौजूद जोखिम को कम किया जा सके।’’ लुईस मार्टिनेज़-अमागो, प्रेज़ीडेन्ट- टेकनिकलर कनेक्टेड होम ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा।


