- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
थडोमल शाहनी सेंटर फॉर मैनेजमेंट ने अपनी नई ऐप बेस्डएंट्रेस एग्ज़ाम TSCET की तारीख घोषित की
इंदौर, जून 2021: देश के अग्रणी बिजनेस मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में से एक थडोमल शाहनी सेंटर फॉर मैनेजमेंट (टीएससीएफएम) ने एमबीए प्रोग्राम के लिए अपनी तरह की पहली ऐप बेस्ड एंट्रेस एग्ज़ाम आयोजित करने का फैसला किया है। थडोमल शाहनी कॉमन एंट्रेस टेस्ट (TSCET) भारत की सबसे ज्यादा इंडस्ट्री फोकस्ड मैनेजमेंट एंट्रेस एग्ज़ाम है, जिसमें एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा के साथ ही पर्सनल इंटरव्यू भी लिया जाता है।
इसके अलावा टीएससीएफएम ऑफलाइन ऐप बेस्ड एंट्रेस एग्ज़ाम भी आयोजित करेगा, जो इंस्टीट्यूट के इंदौर कैंपस में 18 जून को सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित होगी। इस दौरान कोविड-19 से बचाव के सभी प्रोटोकॉल्स का पालन किया जाएगा। ऑफलाइन पर्सनल इंटरव्यू 19 जून को आयोजित होंगे। TSCET में पूछे जाने वाले सवाल तीन सेक्शन – बेसिक मैथ्स, लॉजिकल रीजनिंग और अंग्रेजी से संबंधित होंगे। इनके जरिए उम्मीदवारों के सैद्धांतिक ज्ञान का आकलन किया जाएगा, इसमें उम्मीदवारों को 90 मिनट में 100 मल्टीपल चॉइस सवालों के जवाब देने होंगे। पर्सनल इंटरव्यू राउंड में उम्मीदवार अपनी योग्यता को प्रदर्शित करेंगे कि वे किस तरह से अपने ज्ञान को अभ्यास में लागू कर सकते हैं।
थडोमल शाहनी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर और थडोमल शाहनी सेंटर फॉर मैनेजमेंट के डायरेक्टर और सीईओ डॉ. अखिल शाहनी ने नए लॉन्च किए गए एंट्रेस टेस्ट के बारे में कहा, “महामारी के चलते देश के कई शहर बंद हैं। इन शहरों के फिर से खुलने को लेकर भी अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में हमें जरूरत महसूस हुई कि TSCET को लॉन्च किया जाए ताकि स्टूडेंट्स अपने-अपने घरों से सहजता से एग्ज़ाम दे सके।
यह टेस्ट इस तरह से डिजाइन किया गया है कि उम्मीदवारों के लिए यह एकदम से तनावरहित अनुभव होगा। इसमें रिजल्ट को लेकर किसी तरह का कोई इंतजार नहीं करना होगा। टेस्ट पूरा होने के बाद ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। टीएससीएफएम का एमबीए प्रोग्राम स्टूडेंट्स को एक प्रोग्राम के जरिए तीन क्वालिफिकेशन देता है – यूजीसी से मान्यता प्राप्त एमबीए डिग्री, एड्यूक्वॉल(UK) से मान्यता प्राप्त पीजीडीबीएम और टीएससीएफएम का स्पेशलाइज्ड पीडी डिप्लोमा, जो स्टूडेंट्स को न सिर्फ क्वालिफाइड बनाएगा बल्कि दुनिया की अग्रणी कंपनियों में मैनेजमेंट जॉब्स पाने में मदद करेगा।”
एंड्रायड यूज़र्स के लिए TSCET app –https://drive.google.com/file/d/1yw-3gMUGOxd09TmBYfGj9hPYnKB5V7qW/viewऔर IOS यूज़र्स के लिए- https://tscet.ask.careers/learn-onlineपर उपलब्ध है ।
उम्मीदवारों को मोबाइल डिवाइस या लैपटॉप का उपयोग करके पोर्टल में लॉग इन करना होगा। एग्जाम के लिए कम से कम 512KB डाउनलोड स्पीड का इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। कंप्यूटर में विंडोज 8+ और क्रोम ब्राउजर या इससे अपग्रेड वर्शन होना चाहिए, जबकि मोबाइल फोन में अच्छी गुणवत्ता वाला फ्रंट कैमरा होना चाहिए।
थडोमल शाहनी सेंटर फॉर मैनेजमेंट, इंदौर, उम्मीदवारों के लिए, भारत और वैश्विक बाजार में एमबीए के महत्व पर चर्चा करने के लिए, 15 जून, 2021 को सुबह 11:00 बजे और दोपहर 3:00 बजे, सयाजी होटल में एक सेमिनार आयोजित कर रहा है। इस सेमिनार में भारतीय बाजार में वैश्विक एमबीए की संभावना, एमबीए की डिग्री प्राप्त करने के लिए आवश्यक क्षमताओं को तैयार करने और संभावित करियर विकल्प जैसे विषयों को शामिल किया जाएगा।
सेमिनार रजिस्ट्रेशन के लिए स्टूडेंट्स TSCFM Seminarपर लॉग इन कर सकते हैं या फिर +91 8104934441 कॉल या वॉट्सएप कर सकते हैं।


