- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
द बॉडी शॉप इंडिया ने “#लाइट अ लिटिल लाइफ” प्रोग्राम के लिए इस फेस्टिव सीजन में सान्या मल्होत्रा और मिरेकल फाउंडेशन के साथ पार्टनरशिप की
नई दिल्ली: एक्टिविस्ट ब्यूटी ब्रांड द बॉडी शॉप इंडिया इस साल त्योहारों के सीजन को अलग तरह से मना रहा है और कोविड-19 महामारी के कारण अपने परिवार, देखभाल करने वालों और आजीविका खो चुके बच्चों की मदद के लिए “#लाइट अ लिटिल लाइफ” प्रोग्राम लॉन्च कर रहा है। इस प्रोग्राम के लांच के साथ, द बॉडी शॉप 1976 से वैश्विक परिवर्तन लाने वाले ब्रांड के रूप में अपने उद्देश्य को पूरा करते हुए स्थानीय समुदायों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है। मिरेकल फाउंडेशन के साथ पार्टनरशिप करते हुए, इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन बच्चों को जमीनी स्तर पर सस्टेनेबल सहायता प्रदान करना है, जिनका जीवन भारत में महामारी की दूसरी लहर से तबाह हो गया है।
एक निष्पक्ष और ज्यादा सुंदर दुनिया बनाने के उद्देश्य को लेकर अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा इस प्रोग्राम की मुख्य ब्रांड एडवोकेट के रूप में द बॉडी शॉप इंडिया से जुडी है। समाज में बदलाव लाने में सक्षम और स्टीरियोटाइप को तोड़ने वाले उनके व्यक्तित्व के साथ ही उनकी फैन-फॉलोविंग के कारण वे इस प्रोग्राम को आगे बढ़ाने में बहुत मददगार होंगी। सान्या मल्होत्रा एक ऐसी उभरती हुई अभिनेत्री है, जो अपने जीवंत व्यक्तित्व के साथ सिनेमा में युवा भारतीय लड़कियों की मजबूत छवि प्रस्तुत करती है, यही कारण है कि वे ब्रांड की फेमिनिस्ट और एक्टिविस्ट उद्देश्यों के लिए परफेक्ट फिट है। हमेशा महिला सशक्तिकरण, सस्टेनेबल ज़िंदगी के विकल्पों और मूक पशुओं की सलामती के लिए आवाज उठाने वाली सान्या लैंगिक समानता, लोगों और अपनी पृथ्वी की रक्षा करने के प्रति ब्रांड के विश्वास के साथ भी दिल से जुडी है। मुख्य ब्रांड एडवोकेट के रूप में, सान्या द बॉडी शॉप के SWAD – स्क्वॉड विद ए डिफरेंस का भी नेतृत्व करेंगी, जिसमें सार्वजनिक जीवन के विविध क्षेत्रों से विभिन्न प्रभावशाली युवा अभिनेता, गायक, कलाकार, इन्फ्लुएंसर्स, एक्टिविस्ट्स आदि शामिल हैं। सान्या और #TBSSWAD मिलकर देश भर के युवाओं के लिए ब्रांड के सामाजिक न्याय के प्रयासों और कार्यक्रमों को बढ़ावा देंगे।
मिरेकल फाउंडेशन के साथ पार्टनरशिप करके शुरू किया गया ‘#लाइट अ लिटिल लाइफ’ प्रोग्राम, एक व्यापक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य कोविड-19 से प्रभावित बच्चों की मदद करना है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उन बच्चों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिन्होंने अपने परिवार या पारिवारिक आजीविका को खो दिया है। द बॉडी शॉप इन बच्चों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम के तहत इन बच्चों को स्कूल, कोचिंग और शिक्षकों के लिए सहायता प्रदान की जाएगी; ऑनलाइन पढाई के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी; समय-समय पर मेडिकल टेस्ट्स, प्रेस्क्रिप्शन्स, सप्लीमेंट्स; आपातकालीन स्वास्थ्य देखभाल सहित गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए, द बॉडी शॉप अपने 200 से अधिक रिटेल स्टोरों के साथ-साथ www.thebody shop.in पर ऑनलाइन स्टोर सहित अपने सभी बिक्री केंद्रों के माध्यम से पैसा जमा कर रहा है, जिसमें ग्राहक अपनी इच्छा से न्यूनतम 20 रुपये दान कर सकते हैं। प्रत्येक ग्राहक द्वारा दान किए गए पैसे के बराबर राशि बॉडी शॉप भी इस फण्ड में जमा करता है। ब्रांड का उद्देश्य मिरेकल फाउंडेशन के बच्चों के लिए जागरूकता बढ़ाना और अगले 3 महीनों में न्यूनतम बीस लाख रुपये जुटाना है।

द बॉडी शॉप इंडिया की सीईओ श्रृति मल्होत्रा कहती हैं, “हम आशा करते हैं कि इस साल त्योहार हमारे लिए नई खुशियां लेकर आएंगे, पर हम यह नहीं भूल सकते कि इस साल महामारी ने हमारे देश के गरीब और जरूतमंद लोगों के जीवन को तबाह कर दिया है। एक एक्टिविस्ट ब्रांड होने का मतलब है अपनी आवाज का इस्तेमाल उन लोगों के लिए करना जो खुद अपने लिए आवाज नहीं उठा सकते हैं। हम ऐसे जरूरतमंद लोगों के बारे में लोगों को जागरूक बना सकते हैं। लाइट अ लिटिल लाइफ कार्यक्रम के जरिए हम अपने उन बच्चों के लिए वास्तविक और स्थायी परिवर्तन लाने का लक्ष्य बना रहे हैं जिन्होंने महामारी में अपनी देखभाल करने वालों को खो दिया है। अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा को ब्रांड से जोड़ने का इससे बेहतर समय और कारण कोई नहीं हो सकता है। अपने दम पर अपनी पहचान कायम करने वाली स्वतंत्र, मुखर, सच्ची और लोगों से सीधे जुड़ जाने वाली सान्या की सिनेमाई पसंद वास्तव में हमारे देश की युवा महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है और महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने की उनकी प्रतिबद्धता हमारे फेमिनिस्ट ब्रांड के उद्देश्य के साथ पूरी तरह से मेल खाती है। हमने हमेशा सामूहिकता की शक्ति में विश्वास किया है और जब सही लोग एक साथ आते हैं तो सकारात्मक बदलाव आ सकता है। सान्या हमारे लिए अपने ब्रांड एडवोकेसी का नेतृत्व करने, अपनी अनूठी एक्टिविस्ट आवाज को बढ़ाने और उस बदलाव को लाने में हमारी मदद करने के लिए एक स्वाभाविक पसंद है।”
द बॉडी शॉप इंडिया की चीफ ब्रांड एडवोकेट सान्या मल्होत्रा कहती हैं, “बॉडी शॉप इंडिया परिवार से जुड़ना मेरे जीवन के मील के पत्थर के समान है। एथिकल सोर्सिंग, क्रूरता मुक्त होना, वेगनिस्म के साथ ही इंक्लूसिव ब्यूटी और सस्टेनेबिलिटी के लिए काम करने वाले ब्यूटी ब्रांड, द बॉडी शॉप का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। लाइट ए लिटिल लाइफ एक ऐसा आंदोलन है, जो मेरे दिल के बहुत करीब है। हम सभी ने कोविड के दौरान बच्चों के अपने परिवारों को खोने की दिल दहला देने वाली कहानियां सुनी हैं, पर तब हमें यह नहीं पता था कि इनकी मदद किस तरह की जा सकती है। लेकिन यह कार्यक्रम हमें उनके जीवन में वास्तविक बदलाव लाने और विभिन्न तरीकों से उनकी मदद करने की शक्ति देता है। मैं इस अभियान का हिस्सा बनने और द बॉडी शॉप के साथ पार्टनरशिप करने के लिए उत्सुक हूं क्योंकि हम एक बेहतर, दयालु, लैंगिक रूप से समान और सस्टेनेबल दुनिया बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।”
मिरेकल फाउंडेशन की कंट्री हेड (इंडिया) निवेदिता दासगुप्ता ने कहा, “महामारी की दूसरी लहर के बाद बच्चे सबसे ज्यादा पीड़ित और सबसे कम प्रतिनिधित्व वाले समुदायों में से एक रहे हैं। उन्होंने न केवल अपने परिवारों को खो दिया है बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल जैसी बुनियादी सुविधाओं के अधिकार भी खो दिए हैं। मिरेकल फाउंडेशन इंडिया में हम द बॉडी शॉप के साथ जुड़ने और इन बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए आभारी हैं। यह कार्यक्रम न केवल बच्चों को मेंटर, किताबें और स्टेशनरी, ऑनलाइन ट्यूटरिंग, समय-समय पर चिकित्सा जाँच और पोषक तत्वों की खुराक के साथ मदद करती है, बल्कि इन बच्चों के लिए स्थिरता और प्यार करने वाले परिवारों को खोजने के लिए जागरूकता भी बढाती है।”


