- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
हैलोवीन को फिटनेस से कनेक्ट कर आरती माहेश्वरी ने दिया फिट रहने का संदेश
इंदौर। हैलोवीन हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है । इस त्योहार को सभी लोग अपने-अपने अलग अंदाज में मनाते हैं । फिट इंडिया एंबेसडर आरती माहेश्वरी ने बताया की जिस तरह दिवाली पर दिये जलाए जाते हैं, होली पर रंगों से खेला जाता है उसी प्रकार हेलोवीन दिवस पर डरावनी चीजो को एक अलग प्रकार से प्रस्तुत किया जाता है।
जहां कोरोना काल के कारण लोग बाहर पार्टी न करके घर पर ही सेलिब्रेट कर रहे हैं वहीं एक अनूठा प्रयास द वर्ल्ड ऑफ फिटनेस ने किया ।
द वर्ल्ड ऑफ फिटनेस द्वारा उनके मेंबर्स के साथ हैलोवीन पार्टी को फिटनेस के साथ कनेक्ट करके मनाया । संस्था की संचालिका आरती माहेश्वरी ने बताया की फिटनेस के प्रति लोग जागरूक तो है ही इस बार हमने एक नया प्रयास किया एवं हैलोवीन के तैयार कर सभी ने इस थीम के मद्देनजर जुंबा किया ।

आरती माहेश्वरी ने बताया की हमारे जीवन मे लोग जिन चीजों से परेशान होते हैं उसके पीछे उनका डर भी होता था । बहुत बार ऐसा होता है कि हम नदी पार करना चाहते हैं लेकिन डूबने के डर से हम नदी पार नही कर पाते हैं । शायद इसीलिए हम डर के जिंदगी बिताते हैं । हैलोवीन दिवस भी इसीलिए मनाया जाता है ताकि हम अपने रूहानी डर से निपट पाए। फिटनेस के प्रति की काफी लोगो में डर रहता है लेकिन सभी को ये समझना होगा की डर के कारण कई बार हम अपने मानसिक और शारीरिक रूप को तकलीफ दे देते है । इसलिए फिटनेस के प्रति ध्यान दे एवं रोजाना कम से कम 40 मिनट खुद को जरूर दीजिए ।


