- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
लघु नाटिका में दिखाया वल्लभ भाई पटेल का जीवन
ऐरोबिक्स क्लब मेघदूत का पांचवा स्थापना दिवस मना
इन्दौर. आजादी के समय देश में अलग-अलग रियासत थीं जिन्हें एक करने का जिम्मा सरदार वल्लभभाई पटेल को मिला था. इसे उन्होंने बखूबी अंजाम दिया. लघु नाटिका में सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका में ऐरोबिक्स क्लब मेघदूत के सदस्य व उद्योग पति प्रकाश भगत ने ऐसा अभिनय किया कि सब देखते रह गए.
ऐरोबिक्स क्लब मेघदूत के कोर्डिनेटर महेश रसाल ने बताया कि क्लब का पांचवा स्थापना दिवस मेघदूत उपवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया. प्रशांत इंदुरकर व भावना चौधरी ने अलग अलग नाट्य डायरेक्ट किये. सर्व प्रथम स्थापना दिवस का शुभारंभ अतिथि कोच जितेंद्र मेश्राम ने दीप प्रज्वलित कर किया.
महेश रसाल ने क्लब की साल भर की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि क्लब द्वारा अलग अलग स्थान पर ऐरोबिक्स का प्रदर्शन किया गया. क्लब के मुख्य प्रशिक्षक जितेंद्र मेश्राम के निर्देशन में विभिन्न कार्यालयों पर पुलिस के अधिकारियों व जवानों को एरोबिक्स थैरेपी करवाई. नाट्य डायरेक्टर प्रशांत इंदुरकर ने क्लब के उन सदस्यों से अभिनय करवाया जो कभी रंगमंच का हिस्सा नहीं रहे. सभी कलाकारों ने अपनी छाप छोड़ी.
चन्द्रशेखर आजाद की भूमिका के लिए कड़कड़ाती ठंड में महेश रसाल ने शानदार अभिनय किया. इसी नाटिका में पूनम भगत ने इंदिरा गांधी, अरुण चौहान ने भगत सिंह, प्रियंका चौहान ने रानी लक्ष्मी बाई, माया मेश्राम ने देवी अहिल्याबाई, कैलाश पंवार ने लालबहादुर शास्त्री जगमोहन ने शिवाजी का पात्र बखूबी निभाया. नृत्य और मिमिक्र की प्रस्तुतिक्लब की भावना चौधरी ने नवरस की प्रस्तुति करवाते हुए छाया रसाल, ऐश्वर्या दिलावरे, शुभांगी शेवाले, प्रियंका जैन,ज गमोहन यादव, मनोज चौधरी, भव्य चौधरी से जोरदार अभिनय करवाया.
मंच पर प्रकल्प जैन ने नाना पाटेकर का किरदार निभाते हुए उनके डायलाग सुनाए. अनिता राजोरिया, रश्मि जादोंन, रमा दिलावरे, ऐश्वर्या, नेहा, सुनीता कुमावत, रश्मि श्रीवास्तव व रविकांत चौहान ने नृत्य की प्रस्तुति दी. एरोबिक्स की विधा में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्पर्धा की दो बार पदक विजेता परी रालेभात ने एरोबिक्स का मंच पर जलवा बिखेरा. इस अवसर पर दिलीप सिंह चौहान, अशोक चौहान, मुले जी, मनोज भाई, पटले जी रालेभात आदि साथियों का सम्मान किया गया. संचालन भावना चौधरी ने किया आभार छाया शेवाले में माना.


