- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
निर्माताओं ने की विद्या की तारीफ़ कहा, “उनका अपरंपरागत भूमिका को चयन करना ही उन्हें शेरनी के लिए एकदम परफेक्ट बनाता है”।
अपने करियर में हमेशा साहसी विकल्प चुनने के वजह से विद्या बालन बॉलीवुड में सबसे अधिक पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है। फिर चाहे वह ‘द डर्टी पिक्चर’ में सिल्क स्मिता हो या ‘कहानी’ में विद्या बागची का किरदार , या फिर उनकी पिछली फिल्म ‘शकुंतला देवी’ में से गणितज्ञ का किरदार हो या ‘तुम्हारी सुलु’ से आरजे का, विद्या ने अपनी हर भूमिका से सिनेमा प्रेमियों को चौंका दिया है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने लिए एक जगह बनाई है और वह भूमिकाएँ कर रही है जो किसी अन्य अभिनेता ने करने का प्रयास या विचार नहीं किया होगा।
विद्या की बहुमुखी प्रतिभा, कला के प्रति उनका समर्पण, और उनके द्वारा निभाए गए हर किरदार के लिए उनका जुनून ही निर्माता भूषण कुमार और विक्रम मल्होत्रा को पुरस्कार विजेता निर्देशक अमित मसुरकर की फिल्म शेरनी में मुख्य क़िरदार के लिए चुनने की वजह बनी। मानव-पशु संघर्ष पर आधारित इस फिल्म में, हम विद्या को एक वन अधिकारी की भूमिका निभाते हुए देखेंगे, जो हिंदी फिल्म उद्योग में पहली बार है।
फिल्म का अंतिम कट देखने के बाद निर्माता विद्या के अभिनय से क्लीन बोल्ड हो गए , उन्होंने इस बहुस्तरीय जटिल चरित्र को निभाया है जो कठिन है, फिर भी कमजोर है, निडर है फिर भी वश में है।
अबंडनशीया एंटरटेनमेंट के निर्माता विक्रम मल्होत्रा अभिनेत्री की प्रशंसा करते हुए कहते हैं की, “विद्या एक असाधारण अभिनेता हैं और उन्होंने पिछले 16 वर्षों में अपने काम से एक डाई-हार्ड फैन फ्रैंचाइज़ी बनाई है। शकुंतला देवी पर एक साथ काम करते हुए, मैंने देखा कि कैसे उन्होंने खुद को उस जटिल चरित्र में ढाला और हर एक जटिल डिटेल्स पर ध्यान दिया । शेरनी के लिए हमारे लिए विद्या के अलावा कोई हो ही नहीं सकता।”
टी-सीरीज़ के भूषण कुमार कहते हैं, “तुम्हारी सुलु में विद्या के साथ काम करना हमारा लिए बहुत अच्छा समय था। वह एक समर्पित अभिनेत्री हैं और उनका कला के प्रति का प्रशंसनीय प्यार स्क्रीन पर प्रतिबिंबित होता है । विद्या के साथ काम करना मतलब हमेशा मजेदार और सीखने का एक शानदार अनुभव होता है। वह न केवल हर निर्देशक की अभिनेत्री हैं, बल्कि हर निर्माता की भी पसंदीदा हैं।”
भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा और अमित मसूरकर द्वारा निर्मित शेरनी 18 जून 2021 से विशेष रूप से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।


