- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
स्टार्टअप में छोटे और मध्यम निवेशकों के लिए कई संभावनाएं हैं।
निरागा कैपिटल इंदौर, इंफ्लेशन प्वॉइंट वेंचर्स (आई पी वी) के साथ मिलकर इंदौर के स्टार्टअप निवेशकों के लिए रेडिसन ब्लू, इंदौर में एक मास्टर क्लास का आयोजन किया गया। इस मास्टर क्लास में, गुरुग्राम से आए आई पी वी के संस्थापक श्री विनय बंसल ने शहर के निवेशकों को स्टार्टअप में निवेश करने के गुर सिखाए ।
उनके अनुसार, स्टार्टअप में छोटे से निवेश से भी शुरुआत की जा सकती है। आई पी वी ने विभिन्न निवेशकों के लिए निवेश के संभावनाओं की खोज की और उनके निवेश के लिए मार्गदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न स्टार्टअप्स को निवेशकों से जोड़ने में भी सहायता की। इस मौक़े पे निरागा कैपिटल इंदौर सहसंस्थापक CA जय अग्रवाल ने कहा कि आई पी वी, निरागा कैपिटल के लिए विभिन्न अवसर उपलब्ध कराएंगे । इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश टाई (TiE) के उपाध्यक्ष श्री जय जैन (सहसंस्थापक निरागा कैपिटल) और श्री संजीव पाटनी ने आई पी वी के अधिकारियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में शहर के 40 से अधिक निवेशकों ने भाग लिया।
TiE का मतलब The Indus Entrepreneurs है। यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो उद्यमियों को प्रेरित, संबद्ध और शिक्षित करने का उद्देश्य रखता है। TiE की स्थापना 1992 में सिलिकॉन वैली में हुई थी, और अब यह 14 देशों में 60 से अधिक शाखाओं के साथ विश्व का सबसे बड़ा उद्यमी समुदाय है। TiE के सदस्यों में विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमी, निवेशक, शिक्षक, छात्र और अन्य पेशेवर शामिल हैं। TiE के मुख्य कार्यक्रमों में TiEcon, TiE Global Summit, TiE University, TiE Women, TiE Young Entrepreneurs और TiE Angels शामिल हैं।


