- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘दिल तो हैप्पी है जी’ के साथ यह साल सचमुच हैप्पी होने वाला है
मुंबई स्टारप्लस अपना ताजातरीन शो ‘दिल तो हैप्पी है जी’ लॉन्च करने को तैयार है, जो इसके मुख्य किरदार हमेशा ही खुश रहने वाली हैप्पी मेहरा पर केंद्रित है। हमारे दर्शकों को छोटी-छोटी चीजों में खुश होने वाली हैप्पी के नये सफर को अलग रूप में जानने का मौका मिलेगा, जिन्हें हम आमतौर पर अपने जीवन में नज़रअंदाज कर देते हैं।
हैप्पी का स्वागत कीजिये क्योंकि वह अपने जीवन की छोटी से छोटी खुशियों का आनंद लेती है और अपने खुशमिजाज सकारात्मक सोच से दुख से उबर जाती है। हर किसी की तरह हैप्पी को भी अपने जीवन में संघर्ष करना पड़ा, लेकिन जीवन को देखने का उसका नजरिया उसे औरों से अलग बनाता है। वह अपने जीवन के हर पल का इस तरह से आनंद लेती है जैसे कि वही उसकी मंजिल है।
‘दिल है हैप्पी है जी’ हमेशा ही खुश रहने वाली अमृतसर की हैप्पी मेहरा की कहानी है। जैसमीन भसीन अभिनीत यह किरदार एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती है और संयुक्त परिवार में रहती है। अपने पिता की मौत के बाद, हैप्पी चाहती है कि अपनी क्षमता के अनुसार वह अपनी मां और बहन को सपोर्ट करे। उसकी सोच उसे आगे बढ़ाने में उसकी मदद करते हैं क्योंकि वह सारी परेशानियों को सकारात्मकता के साथ हरा देती है। दूसरों को खुशी देने से उसे खुशी मिलती है।
अपने किरदार के बारे में और बताते हुए ‘दिल तो हैप्पी है जी’ में हैप्पी की भूमिका निभा रहीं, जैसमीन भसीन ने कहा, ‘‘मेरी भूमिका की सबसे अच्छी बात यह है कि मेरा किरदार हर छोटी-छोटी चीजों में खुशियां तलाश लेता है। आखिरकार जिंदगी बहुत मुश्किल होती है। खासतौर से उन लोगों के लिये जोकि इस बात से कभी संतुष्ट नहीं होते हैं कि उनके पास क्या है और हमेशा ही ज्यादा पाने की चाहत रखते हैं। अक्सर लोग छोटी-छोटी चीजों की बजाय, बड़ी-बड़ी चीजों में खुशियां ढूंढते हैं।
इस तरह की स्थिति में, स्टारप्लस एक ऐसा शो लेकर आया है जोकि हर पल का आनंद मनाती है। चाहे दुख हो या फिर खुशी का पल वह अपने नजरिये से उसका आनंद लेती है। खुशियां चुनना हम पर निर्भर करता है और मंजिल सफर से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। मैं हैप्पी का किरदार निभाने और लोगों के चेहरे पर खुशी लाने के लिये बेहद उत्सुक हूं। क्या यह सबसे खूबसूरत बात नहीं है?’’ इस नये साल पर स्टारप्लस के साथ शामिल हो जाइये, जो ‘दिल तो हैप्पी है जी’ के साथ आपके जीवन में खुशियां लेकर आ रहा है। स्वागत कीजिये हैप्पी का, क्योंकि वह अपनी हाजिरजवाबी और जीवन को जीने के तरीके से आपके चेहरे पर मुस्कान लाती है और आपको हंसाती है।


