- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
तिस्वा ने अपने तीसरे स्टोर के साथ नई दिल्ली को रौशन किया
कोटला, डिफेंस कॉलोनी में प्रीमियम आर्किटेक्चरल एवं डेकोरेटिव लाइटिंग सॉल्यूशंस की एक संपूर्ण दुकान खुली
नई दिल्ली, सितंबर, 2021: ऊषा इंटरनेशनल के प्रीमियम डेकोरेटिव एंड आर्किटेक्चरल लाइटिंग ब्राण्ड तिस्वा ने नई दिल्ली में अपना तीसरा स्टोर खोला है। साउथ दिल्ली के प्राइम लोकेशंस में से एक, कोटला (डिफेंस कॉलोनी) में स्थित यह नया तिस्वा स्टूडियो अपने ग्राहकों की लाइफस्टाइल लाइटिंग से जुड़ी जरूरतें पूरी करेगा। यहाँ बेसिक से लेकर हाई-एंड लाइटिंग तक का व्यापक और अनूठा कलेक्शन है।
इस अवसर पर कंपनी के प्रेसिडेंट एवं लाइटिंग, प्रीमियम फैंस और वाटर सॉल्यूशंस बिजनेस के बिजनेस हेड श्री विकास गांधी ने कहा, ‘’साउथ दिल्ली हमारे लिये एक महत्वपूर्ण बाजार है, क्योंकि यह न केवल एनसीआर क्षेत्र, बल्कि उत्तर भारत के हमारे ग्राहकों के लिये भी एक हब का काम करता है। हमने दिल्ली-एनसीआर और उसके नजदीकी इलाकों में प्रीमियम लाइटिंग सॉल्यूशंस की बढ़ती मांग देखी है, क्योंकि आज के नये युग के घर मालिक अपने घरों, ऑफिसों और अन्य जगहों में लाइटिंग के साथ प्रयोग करना चाह रहे हैं। यह शहर में हमारा तीसरा स्टोर है और हमें यकीन है कि यह जल्दी ही हमारे प्रीमियम ग्राहकों के लिये एक प्रमुख केन्द्र बनेगा।‘’
उन्होंने आगे कहा, “रहन-सहन के स्तर और आकांक्षाओं में बदलाव लोगों की पसंद से झलक रहा है, क्योंकि वे अपनी जगहों को अपने व्यक्तित्व और जरूरतों के अनुसार बनाने में निवेश करने की इच्छा बढ़-चढ़कर जता रहे हैं। यह स्टोर खास मौके पर भी लॉन्च हुआ है, क्योंकि त्यौहारों का मौसम आने वाला है और हम इन शुभ महीनों में बढ़ने वाली मांग को पूरा करने के लिये तैयार हैं।”
कोटला (नई दिल्ली) में तिस्वा के स्टोर पर हाथ से बने ल्युमिनरीज की एक व्यापक और विविधतापूर्ण रेंज होगी, जैसे शैंडेलियर्स, क्रिस्टल पेंडेंट्स, एलईडी लाइट्स, एम्बियेंट लाइट्स, टेबल लैम्प्स, और साथ ही आर्किटेक्चरल और यूटिलिटी लाइटिंग प्रोडक्ट्स। यहाँ डेकोरेटिव, इंडस्ट्रीयल और यूटिलिटी के नवीनतम उत्पाद और तिस्वा के आगामी फेस्टिव कलेक्शंस भी होंगे। तिस्वा का हर उत्पाद विनिर्माण के अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार है और कार्यात्मकता तथा सुंदरता से जुड़ी जरूरतें पूरी करने के लिये बनाया जाता है। इसके अलावा, तिस्वा की दस्तकारी वाला हर मास्टरपीस अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, जैसे ट्यूनैबिलिटी (कलर कंट्रोल) ओर डिमैबिलिटी (इंटेंसिटी कंट्रोल) के मेल की पेशकश करता है।


