- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
टोयम स्पोर्ट्स लिमिटेड ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के साथ की पार्टनरशिप, आईटीडब्ल्यू स्पोर्ट्स को बनाया लीग कंसल्टेंट
भारत की एकमात्र बीएसई-लिस्टेड स्पोर्ट्स कंपनी टोयम स्पोर्ट्स लिमिटेड (टीएसएल) ने अपनी सहायक कंपनी, पैसिफिक स्टार स्पोर्ट्स (पीएसएस) के माध्यम से वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) के साथ पार्टनरशिप की। यह पार्टनरशिप 3 जुलाई से 13 जुलाई 2024 तक एजबेस्टन, यूनाइटेड किंगडम में होने वाली टी20 क्रिकेट लीग में टीएसएल के जरुरी निवेश को दर्शाता है।
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा स्वीकृत, डब्ल्यूसीएल, ज़बावा इंटरटेनमेंट का क्रिएशन है जो भारत और दुबई में काम करने वाली एक वाली एक प्रतिष्ठित बॉलीवुड फिल्म और संगीत प्रोडक्शन कंपनी है।प्रभावशाली लाइनअप के साथ, लीग में दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा, जिनमें युवराज सिंह, केविन पीटरसन, शाहिद अफरीदी, क्रिस गेल, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, ब्रेट ली और कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हैं।
इस असाधारण क्रिकेटिंग प्रदर्शन में बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन समर्थन और उत्साह के साथ लीग के को-ओनर के रूप में जुड़ रहे हैं, जिससे स्टार-स्टडेड टीम में और चार चाँद लग गए हैं। टूर्नामेंट की प्रस्तुति भारतीय ट्रैवल कंपनी ईज़मायट्रिप करेगी।
डब्ल्यूसीएल का उद्घाटन संस्करण एक वैश्विक स्तर पर टी20 धमाका है, जिसमें क्रिकेट के पावरहाउस भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी शामिल होंगे। लीजेंडरी पूर्व क्रिकेटरों और वर्तमान में गैर-अनुबंधित खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ, लीग का लक्ष्य प्रशंसकों को रोमांचकारी अनुभव प्रदान करना है जो पुरानी यादों से भरपूर हो।
ज़बावा एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर हर्षित तोमर ने टोयम स्पोर्ट्स लिमिटेड और वैश्विक स्तर पर क्रिकेट, टेनिस और मिक्स्ड मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही प्रमुख भारतीय खेल कंपनी पैसिफिक स्टार स्पोर्ट्स के साथ पार्टनरशिप को लेकर उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विवेक चंद्रा की आईटीडब्ल्यू मेना खेल क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी है और वह उनके समर्थन के लिए वास्तव में आभारी हैं। उनका मानना है कि यह एक उपयोगी पार्टनरशिप होगी।
टोयम स्पोर्ट्स लिमिटेड के सीएमडी और चेयरमैन मोहम्मदअली बुधवानी ने पार्टनरशिप पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, “टॉयम स्पोर्ट्स लिमिटेड और पैसिफिक स्टार स्पोर्ट्स में, हमें विश्व चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में अपनी पार्टनरशिप की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। दुनिया के अलग अलग कोनों से दिग्गज क्रिकेट स्टार्स को फिर से मैदान पर उतरते हुए देखने और दुनिया भर के प्रशंसकों का मनोरंजन करने की संभावना हमें बहुत खुशी देती है। विश्व चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) के साथ इस पार्टनरशिप ने हमें सर्वश्रेष्ठ लीगों को अपने पाले में लाने की हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दिखाया है। हमारा अनुमान है कि यह साझेदारी क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक असाधारण अनुभव प्रदान करेगी, जो साथ में एक महान वेंचर की शुरुआत का प्रतीक है।”
टॉयम स्पोर्ट्स लिमिटेड (टीएसएल) भारतीय शेयर बाजारों में लिस्टेड एकमात्र कंपनी है जो खेलों के प्रोडक्शन, प्रोमोशन और मैनेजमेंट के लिए समर्पित है। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए), क्रिकेट और टेनिस जैसे खेलों को भारत और वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए जानी जाने वाली, टीएसएल की एमएमए डिवीजन, कुमाइटे 1 लीग, भारत के एमएमए परिदृश्य में प्रसिद्ध प्रो एमएमए फाइट नाइट्स के साथ टॉप पर है। ग्राउंड ब्रेकिंग रियलिटी शो, कुमाइटे 1 वॉरियर हंट, 2023 में एक बड़ा हिट बन गया। टीएसएल ने 2022 में भारत बनाम बांग्लादेश वनडे सीरीज़ के लिए टाइटल स्पॉन्सर के रूप में भी काम किया, जिसे टॉयम स्पोर्ट्स लिमिटेड वनडे सीरीज़ के नाम से जाना जाता है। 2023 में, टीएसएल ने अपनी यूएई स्थित सहायक कंपनी पैसिफिक स्टार स्पोर्ट्स (पीएसएस) के माध्यम से, अबू धाबी में आयोजित लीग में शीर्ष खिलाड़ियों के साथ वर्ल्ड टेनिस लीग में एक टीम का गर्व से स्वामित्व किया।


