- Yeh Prem Mol Liya’ takes off to on an outstanding start, evening shows go housefull as family audiences turn up
- अभिनय की कला, सिनेमा के प्रति जुनून और निरंतर सीखने में विश्वास रखती हैं अभिनेत्री शीना चौहान
- Sheena Chohan on Her Love for Cinema,Craft, the Art of Acting and the Importance of Constant Learning
- गली के सपनों से महान भारत तक: ग्रीन गोल्ड एनिमेशन की ‘खेल खेल में’ दूरदर्शन नेशनल पर छोटा भीम और सपनों की नई पीढ़ी को लेकर आ रही है
- CBM India Launches Three-Year Initiative to Train 240 Grassroots Rehabilitation Workers
डांस रियलिटी शो पर नोरा फतेही की एंट्री से शो की टीआरपी मे बढ़ोतरी
सुपर टैलेंटेड एक्टर और परफॉर्मर नोरा फतेही ने डांस रियलिटी शो, इंडियाज बेस्ट डांसर में जज के रूप में अपनी एंट्री के साथ अपने तूफानी अंदाज से देश को अपनी चपेट में ले लिया है। शो में नोरा की एंट्री ने दर्शकों की रेटिंग के साथ-साथ नोरा की दर्शकों द्वारा सराहना में भारी बढ़ोतरी देखी है।
अपनी संक्रामक ऊर्जा और मनोरंजक व्यक्तित्व के कारण, नोरा फतेही बहुत कम समय में शो में सर्वश्रेष्ठ जजों में से एक बनकर उभरी हैं।
सबसे पसंदीदा और प्रतिभाशाली पेरफॉर्मस में से एक होने के नाते, नोरा फतेही की टिप्पणी और प्रतिक्रिया के बाद हर प्रदर्शन का न केवल प्रतियोगियों बल्कि दर्शकों द्वारा भी बेसब्री से इंतजार किया जाता है।
अपने करामाती व्यक्तित्व और अट्रैक्टिव चार्म के साथ, नोरा फतेही ने युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है। साथ-साथ हिंदी के त्रुटिहीन ज्ञान के साथ स्टेज पर सभी को अचंभित कर देती है प्रतिभाशाली कलाकार न केवल दर्शकों और प्रतियोगियों बल्कि उनके साथी जजो को भी लुभा रही है।
मलाइका अरोरा कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद तुरंत ही नोरा फतेही को रियलिटी शो पर बतौर जज चुना गया । इस शो के लिए नोरा का चुनाव सही साबित हुआ है । नोरा के शो में शामिल होने के बाद से ही लगातार शो की टीआरपी में बढ़ोतरी हो रही है । नोरा फतेही ही के ग्लोबली कई फैन्स है, हालही में इंस्टाग्राम पर भी नोरा ने 16 मिलियन से ज्यादा फैन फॉलोइंग हासिल की है ।
शो पर नोरा के प्रभाव ने एक उत्साह पैदा कर दिया है। डांस की दुनिया में उनका ज्ञान और विशेषज्ञता, उनका चार्म , उनका मजाकिया अंदाज और उनके सराहनीय हिंदी बोलने के कौशल तथा उनकी सकारात्मक ऊर्जा ने दुनिया भर के दर्शकों को मोहित कर लिया है।


