- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को “बेस्ट गवर्नमेंट लेड असिस्टीव टेक्नोलॉजी अवार्ड “ से सम्मानित किया गया
मुंबई: दिसंबर, 2023 – यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 1 दिसंबर, 2023 को बेंगलुरु में आयोजित असिस्ट टेक फाउंडेशन (एटीएफ) अवार्ड्स 2023 में एनेबलर्स श्रेणी में “बेस्ट गवर्नमेंट लेड असिस्टीव टेक्नोलॉजी अवार्ड” प्राप्त किया.
यह पुरस्कार बैंक को अभूतपूर्व पहल हेतु प्रदान किया गया है – यूनियन एक्सेस, डिजिटल एक्सेसिबिलिटी लागू करने तथा यूनियन स्पर्श, एक स्पर्शयुक्त ब्रेल डेबिट कार्ड जो दृष्टिबाधित ग्राहकों के लिए है. इस प्रतिष्ठित आयोजन में बैंक की सफलता न केवल प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की उसकी प्रतिबद्धता को उजागर करती है, वरन अधिक समावेशी और सुलभ बैंकिंग उत्पाद बनाने में उसकी भूमिका पर भी बल देती है.
एटीएफ पुरस्कार, 2023 ने सहायक प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता का जश्न मनाया. यह पुरस्कार बैंक की ओर से श्री ज्यूड जॉर्ज (उप महाप्रबंधक सूचना प्रौद्योगिकी विभाग) एवं श्री राहुल गंभीर (वरिष्ठ प्रबंधक, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग) ने कर्नाटक राज्य सरकार के माननीय आईटी मंत्री से प्राप्त किया.


