- When Childhood Dreams Meet the Global Stage: Manushi Chhillar’s Commonwealth Games Story
- In the summer of '99, two teams carried the hopes of a nation: sourav ganguly and anil kumble salute the golden arrows
- Home is where every unfinished story finds its ending , Main Vaapas Aaunga arrives on Netflix on August 7
- 05 reasons Tumbadchi Manjula should be on your weekend watchlist
- वाईआरएफ की पहली हॉरर फिल्म के लीड बने वरुण धवन
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का डेटा-चालित रूपान्तरण को गति प्रदान करने के लिए एक्सेंचर के साथ समन्वय
मुंबई : दिसंबर 05, 2023 – यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, भारत के सार्वजनिक क्षेत्र का अग्रणी बैंक है जिसने उन्नत विश्लेषण और रिपोर्टिंग क्षमताओं के साथ स्केलेबल और सुरक्षित एंटरप्राइस डेटा लेक प्लेटफ़ार्म को डिज़ाइन और विकसित करने के लिए एक्सेंचर (एनवाईएसई : एसीएन) के साथ समन्वय किया है. यह प्रोग्राम बैंक की परिचालन दक्षता को बढ़ावा देगा और ग्राहक केन्द्रित बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने और जोखिम प्रबंधन करने की उसकी क्षमता बढ़ाएगा.
यह प्लेटफॉर्म भविष्यसूचक विश्लेषण, मशीन लर्निंग और एआई का उपयोग करते हुए कारोबार – संबंधित अंतर्दृष्टि उत्पन्न करने के लिए बैंक के साथ – साथ बाह्य स्त्रोतों से संरचित और असंरचित डेटा का लाभ लेगा.
यह प्रोग्राम बैंक को कारोबार, परिचालन और विनियामक उद्देश्यों की रिपोर्ट और इंटरैक्टिव डैशबोर्ड सहित मजबूत डेटा विज़ुअलाइज़ेशन और रिपोर्टिंग क्षमताओं को विकसित करने में सक्षम बनाएगी. कर्मचारियों के पास कारोबार आसूचना का एक्सैस होगा जो बैंक की शाखाओं, संपर्क केन्द्रों और डिजिटल चैनलों पर ग्राहक सेवा और परिचालन दक्षता को बढ़ा सकती है. परिणामस्वरूप, बैंक सूचित निर्णय लेने एवं मूल्य सृजन के लिए नए डेटा-आधारित अवसरों की पहचान करने में सक्षम होगा. इसका कॉर्पोरेट, खुदरा और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) बैंकिंग सहित इसके कारोबार पोर्टफोलियो और साथ ही जोखिम प्रबंधन, ट्रेजरी, ग्राहक सेवा तथा परिचालन जैसे कार्यों पर भी प्रभाव पड़ेगा.
सुश्री ए. मणिमेखलै, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने बताया, “ उन्नत विश्लेषण और एआई का लाभ लेते हुए, हम सार्थक ग्राहक संबंध बनाने, कर्मचारी दक्षता बढ़ाने और लाभदायक विकास प्राप्त करने के लिए डेटा से ज़बरदस्त मूल्य अनलॉक करने की क्षमता देखते हैं. एक्सेंचर के साथ यह समन्वय अगली जनरेशन की बैंकिंग सेवाओं में सहायक डेटा संचालित और डिजिटल रूप से फॉरवर्ड बैंक के रूप में विकसित होने के हमारे लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.”
एक्सेंचर नए एआई और मशीन लर्निंग मॉडल बनाने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ काम करेगा जो बेहतर कारोबार पूर्वानुमान, ग्राहकों के लिए वैयक्तिकृत ऑफर की सुविधा प्रदान करने हेतु कार्रवाई योग्य अंतर्दृष्टि उत्पन्न करने में सहायक हो सकता है और धोखाधड़ी का पता लगाने, रोकथाम और शमन के लिए आसूचना प्राप्त करने में सक्षम कर सकता है.
संदीप दत्ता, वरिष्ठ प्रबंध निदेशक और लीड-इंडिया बिजनेस, एक्सेंचर ने बताया, “एआई, जेनरेटिव एआई एवं एनालिटिक्स द्वारा सक्षम डेटा-संचालित अंतर्दृष्टि का जनतंत्रीकरण ग्राहक-केंद्रितता, दक्षता एवं नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है. हम उनकी विकास यात्रा को आकार देने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ कार्य करने के लिए तत्पर हैं.


