- Sony Entertainment Television’s MasterChef India concludes on a high note; Vikram & Ajinkya crowned Winners
- अगले एक साल में 62% महिलाएँ क्रिप्टो में निवेश की योजना बना रही हैं: CoinSwitch सर्वे
- Women’s Day Special! Actresses Who’ve Anchored Women-Centric Narratives in Films
- Pratibha Ranta Reveals the Reason Behind Choosing Accused as her Second Film After Laapataa Ladies: Didn’t want to repeat myself, it felt right
- technology should accelerate creativity, not restrict it: Ritu Shree
महिला मित्र की मदद से करते थे सूने मकानो की रैकी
भंवरकुआ पुलिस ने नकबजनी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
इन्दौर. थाना भंवरकुआं क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदात का 3 दिन के अन्दर पुलिस थाना भँवरकुआं ने किया पर्दाफाश कर दिया है. सूने मकानों में चोरी करनें वाले गिरोह के 3 सदस्यों को पकड़ने में थाना प्रभारी भंवरकुआं संतोष दूधी औौर उनकी टीम द्वारा सफलता प्राप्त की है. आरोपी अपनी महिला मित्र की मदद से सूने मकानो की रैकी कर वारदात को अंजाम देते थे. बदमाशों से सोने चांदी के आभूषण व लेपटॉप, कैमरा तथा नगदी रुपये सहित लगभग 5 लाख 50 हजार रूपए कीमत का सामान जब्त किया गया है.
जानकारी के अनुसार भवंरकुआं थाने पर फरियादी सचिन पिता रमेश हार्डिया निवासी ब्रहापुरी कालोनी द्वारा अपनें मकान में चोरी की सूचना पर प्रकरण दर्ज किया गया था. विवेचना के दौरान घटना स्थल व आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटैज एवं मुखबिर की सूचना पर संदेही आरोपी भय्यु उर्फ अंकित उर्फ अनुराग पिता जगदीश और सूरज पिता हरिराम को पकडकर सख्ती से पूछताछ की गई. पूछताछ में उन्होनें अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर फरियादी के घर के दरवाजे का नकुचा तोड़कर सोने चांदी के आभूषण व लेपटॉप, हेडीकैप कैमरा तथा नगदी रूपयें व अन्य कीमती सामान चोरी करना स्वीकार किया. चोरी का माल तीनों ने आपास मे बांट लिया था. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके कब्जे से प्रकरण का मश्रुका सोने चांदी के आभूषण, लेपटॉप, हैंडीकैम कैमरा, नगदी रूपये, अन्य कीमती सामान तथा घटना मे प्रयुक्त एक्टिवा जप्त की गई.
नशे के आदी है बदमाश
उक्त बदमाश नशे के आदी है. नशे के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. बताया कि वारदात के लिए महिला मित्र की मदद से सुने मकानो की रैकी करवा कर चोरी की वारदात को अजाम देते थे. आरोपीयान द्वारा शहर मे भी अन्य नकबजनी की वारदातों को अंजाम दे चुके है जिनके बारें मे अन्य पूछताछ की जा रही हैं.


