- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर से दुबई अंतरराष्ट्रीय उड़ान एक सितंबर से फिर होगी शुरू
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दुबई की सीधी उड़ान एक सितंबर से फिर शुरू होने जा रही है. एयर इंडिया की यह उड़ान बंगलुरु से इंदौर और इंदौर से सीधे दुबई जाएगी. फिर से दुबई से इंदौर होते हुए बंगलुरु पहुंचेगी. यह उड़ान हर सप्ताह बुधवार को रहेगी. इस यात्रा के लिए यात्रियों को सुरक्षा के लिहाज से कोविड की जांच कराना अनिवार्य होगा.
यह विमान भारतीय समय अनुसार सुबह 9.45 बजे बंगलुरु से उड़ान भरेगा और 11.35 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेगा. इंदौर से 12.35 बजे उड़ान भरकर दोपहर 3.05 दुबई पहुंचेगा. दुबई से भारतीय समय अनुसार शाम 4.05 बजे विमान इंदौर के लिए उड़ान भरेगा. यह विमान रात 8.55 को इंदौर आएगा और यहां से रात 9.55 बजे बंगलुरु के लिए उड़ेगा। रात 11.45 बजे विमान बंगलुरु पहुंचेगा.
उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया ने जुलाई 2019 में पहली बार इंदौर से दुबई के लिए इस अंतरराष्ट्रीय उड़ान को शुरू किया था। बाद में कोरोना महामारी के कारण इस उड़ान को बंद करना पड़ा। दो साल बाद प्रदेश की यह पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान फिर शुरू होने जा रही है। पहले सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को इसका संचालन होता था, लेकिन अब केवल सप्ताह में एक दिन बुधवार को ही यह फ्लाइट चलेगी।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के कारण शहर से सरकारी विमान सेवा के अलावा निजी कंपनियों ने कई उड़ानें बंद कर दी गई थी। लेकिन अब परिस्थितियां बेहतर हो रही हैं, ऐसे में फिर से विमान सेवा बहाल हो रही हैं।


