- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
तीन ईमली, नवलखा व भंवरकुंआ के लेफ्ट टर्न चौडीकरण शीघ्र प्रारंभ करें
निगमायुक्त ने निरीक्षण के बाद अधिकारियों को दिए निर्देश
इंदौर. नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने शहर के व्ययस्तम मार्गों और चौराहो के लेफ्ट टर्न चौडीरकण के संबंध में तीन ईमली, नवलखा, भंवरकुंआ चौराहा व अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह, अधीक्षण यंत्री अशोक राठौर, अनूप गोयल, यातायात प्रभारी पीसी जैन व अन्य उपस्थित थे.
निगमायुक्त ने तीन ईमली बस स्टण्ेड के सामने यातायात को सगुम व सुचारू बनाने के उददेश्य से 2 करोड रुपए से अधिक की लागत से 450 मीटर लंबी एवं 24 मीटर चौड़ी तीन ईमली बस स्टेण्ड के सामने सडक का निर्माण कार्य के साथ ही सडक के पास संकरी पुलिया का रूपये 44 लाख की लागत से चौडीकरण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये. इसके साथ ही आयुक्त ने नवलखा चौराहे का निरीक्षण किया.
नवलखा चौराहे के चारो ओर यातायात सुचारू रूप से चल सके इसके लिए नवलखा चौराहे के चारो ओर लेफ्ट टर्न में बाधक हटाकर, बारिश के पश्चात कार्य को प्रारभ करने के यातायात प्रभारी पीसी जैन को निर्देश दिये. आयुक्त सुश्री पाल द्वारा भंवरकुआ चौराहा के निरीक्षण के दौरान भंवरकुआ चौराहा पर लेफट टर्न चौडीकरण के संबंध में संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के संबधित अधिकारियो को निर्देश दिये गये।


