- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
आमजन की जीवन की सुरक्षा के लिये टीकाकरण होना बेहद जरूरीः सिलावट
टीकाकरण के दूसरे चरण को जनआंदोलन बनाने के लिये जुटे क्राइसेस मैनेजमेंट तथा दीनदयाल अंत्योदय समितियों के सदस्य
इंदौर. इंदौर में कोरोना टीकाकरण महाअभियान के पहले चरण की अपार सफलता के बाद अब दूसरे चरण को सफल बनाने के लिये भी व्यापक तैयारियां शुरू हो गई है। आज जिले के सभी वार्डों और ग्राम पंचायतों की क्राइसेस मैनेजमेंट तथा दीनदयाल अंत्योदय समितियों के सदस्य रविन्द्र नाट्य गृह में एकत्रित हुये और संकल्प लिया कि इस अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनायेंगे। हर व्यक्ति का टीकाकरण करवाया जायेगा। आज रविन्द्र नाट्य गृह में वार्डवार तथा ग्राम पंचायत स्तर पर गठित क्राइसेस मैनेमेंट समितियों और दीनदयाल अंत्योदय समितियों के सदस्यों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट विशेष रूप से मौजूद थे।
इस अवसर पर तुलसीराम सिलावट ने कहा कि आमजन की जीवन की सुरक्षा के लिये टीकाकरण होना बेहद जरूरी है। जिस तरह जिले में कोरोना से निपटने के प्रयासों तथा टीकाकरण महाअभियान के पहले चरण में सहयोग दिया गया, उसी तरह अभियान के दूसरे चरण में भी सहयोग दिया जाये। उन्होंने इसके लिये समाज से सभी वर्गों से विनम्र आग्रह भी किया।
बैठक में कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने अभियान के दूसरे चरण के संबंध में जानकारी दी और कहा कि शासन के निर्देशानुसार 25 एवं 26 अगस्त को टीकाकरण महाअभियान के दूसरे चरण का आयोजन किया जायेगा। अभियान के दौरान समाज के सभी वर्गों के सक्रिय सहयोग से 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों का कोविड-19 के टीकाकरण का शत् प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाना है। इसके लिये समाज के सभी वर्गों का पूर्ववत सहयोग करने की उन्होंने अपील भी की। उन्होंने बताया कि इन्दौर जिले में टीके के प्रथम डोज से शेष रहे व्यक्तियों को तथा दूसरे डोज के लिए पात्र हो गये व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जायेगा। इसके साथ-साथ गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण पर भी विशेष ध्यान रहेगा। गर्भवती सभी महिलाओं का टीकाकरण होगा। इसके लिये विशेष केन्द्र बनाये जा रहे है। जिले में प्रथम डोज से छूटे हुए व्यक्तियों को बी.एल.ओ, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकताओं के माध्यम से चिन्हित किया जा रहा है। द्वितीय डोज के लिए ड्यू हो गऐ व्यक्तियों को व्यक्तिगत संपर्क/मेसेज/काल के द्वारा वैक्सीनेशन हेतु सूचना देने का कार्य भी होगा।
आज उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्रवार अलग-अलग सत्रों में आयोजित किये गये। सांवेर विधानसभा क्षेत्र के लिये संपन्न हुये प्रशिक्षण कार्य में राज्य आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. निशांत खरे, पूर्व विधायक डॉ. राजेश सोनकर, इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री मधु वर्मा भी विशेष रूप से मौजूद थे।


