- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
यंग जीनियस पूजा बिश्नोई ने लिएंडर पेस और दुती चंद को गौरवान्वित किया
भारत में अनेक प्रतिभाशाली बच्चे हैं, लेकिन छोटी उम्र में बड़ी सफलता बहुत कम को ही हाथ लगती है। भारत में युवा प्रतिभाओं की खोज करने वाले शो, यंग जीनियस में ऐसी ही एक अद्भुत प्रतिभा वाली 9 वर्षीय एथलीट, पूजा बिश्नोई आई है। वह जोधपुर, राजस्थान की रहने वाली है।
किसी भी दौड़ से पहले, पूजा बिश्नोई का एक मात्र उद्देश्य किसी से भी पहले मंजिल तक पहुंचना होता है। इस समय वह 2024 के ओलंपिक्स की तैयारी कर रही है। इस यंग जीनियस की फिटनेस की दिनचर्या और रेस की तकनीक ने भारतीय टेनिस लीजेंड लिएंडर पेस एवं भारतीय प्रोफेशनल स्प्रिंटर, दुती चंद का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। पूजा को विराट कोहली फाउंडेशन की ओर से भी सहयोग किया गया है।
लिएंडर पेस ने शो में पूजा बिश्नोई का ऑटोग्राफ लिया और उसे निरंतर बड़ी सफलता हासिल करने के लिए दिलचस्प सुझाव भी दिए। उन्होंने यंग जीनियस की उपलब्धियों के लिए उसकी सराहना भी की और कहा, ‘‘मैं उसका फैन बन गया। एथलीट तो बहुत सारे लोग बन सकते हैं, लेकिन चैंपियन बनने के लिए आपको शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना एवं तकनीकों को अच्छी तरह से समझना बहुत जरूरी है। जब पूजा बिश्नोई ओलंपिक मेडल जीतेगी, तो मैं उसका उत्साह बढ़ाकर उसके लिए ताली बजाउंगा।’’
दुती चंद ने कहा, ‘‘यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि पूजा इतनी छोटी उम्र में 2024 का ओलंपिक मेडल जीतने की तैयारी कर रही है। वह बहुत कड़ी मेहनत कर रही है और भारत को गौरवान्वित करने के लिए काफी त्याग कर रही है।’’
बायजू के यंग जीनियस के दूसरे एपिसोड में देखिए पूजा बिश्नोई को लिएंडर पेस और दुती चंद के साथ केवल न्यूज़ 18 नेटवर्क पर, 23 जनवरी (शनिवार) को और रिपीट टेलीकास्ट, 24 जनवरी (रविवार) को!


