- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
इंदौर संभाग में पांच चरणों में निकलेगी जनआशीर्वाद यात्रा
इंदौर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को इंदौर संभाग में 5 चरणों में निकलेगी. इस दौरान मुख्यमंत्री कई स्थानों पर रथ सभा और जनसभा को संबोधित करेंगे. बदनावर में संपन्न प्रथम चरण के पश्चात द्वितीय चरण में 21 व 22 जुलाई को प्रारंभ होगी.
यह जानकारी आशीर्वाद यात्रा के संभागीय प्रभारी ने बाबूसिंह रघुवंशी ने दी. द्वितीय चरण में पहले दिन यात्रा बड़वानी जिले के अंजल से प्रारंभ होकर बड़वानी, सिलावद, पलसूद, निवाली, सेंधवा, जुलवानिया, सेगांव, ऊन से खरगोन पहुंचेगी. 22 जुलाई को दूसरे दिन खरगोन से प्रारंभ होकर कसरावद, पीपलगांव, बेडिय़ा, सनावद, बड़वाह, मंडलेश्वर, महेश्वर, धामनोद से गुजरी पहुंचेगी.
इन सभी जिलों के प्रमुख स्थानों पर मुख्यमंत्री के द्वारा विशाल मंचो और रथ सभा के द्वारा आम जनता को सम्बोधित किया जायेगा. स्थान-स्थान पर मुख्य मंत्री रथसभाओं के माध्यम से मुख्यमंत्री जनता से आशीर्वाद की प्रार्थना करेंगे.
यात्रा को लेकर रघुवंशी ने कहा कि जनता से हमें अपार समर्थन दिया है. सरकार से कोई भी असंतुष्ट नहीं है.एक तरह से समर्थन का विस्फोट हुआ है. पारदर्शी व्यवस्था के कारण अपार समर्थन मिल रहा है.


