- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
एरोबिक्स के फायदे बताए
इंदौर. एरोबिक्स क्लब मेघदूत में जुम्बा विशेषज्ञ प्रीति गागरे ने अपने प्रदर्शन से सबको मोहित कर दिया. उल्लेखनीय है कि एरोबिक्स क्लब मेघदूत आरम्भ से ही अपने सदस्यों के फिटनेस के नये नये तरीको को लेकर प्रतिबद्ध रहा है.
क्लब के कोऑर्डिनेटर महेश रसाल ने बताया कि सुबह की सैर को आने वाला प्रत्येक सदस्य एरोबिक्स क्लब मेघदूत में जाने अनजाने जुड़ जाता है. एक समय मे कम से कम 200 सदस्य एरोबिक्स का आनंद उठाते है. प्रीति गागरे जी ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को फिटनेस के लिये अपनी दिनचर्या में से कम से कम एक घंटा शारीरिक व्यायाम के लिये देना चाहिये. वर्तमान में जुम्बा और एरोबिक्स वो विधा है जिसमे आजकल के बच्चे म्यूजिक के साथ बेहतर तरीके से करते है. उन्होंने जुम्बा और एरोबिक्स बॉलीवुड के गानों पर करवाया और साथ मे स्टेप बाय स्टेप शरीर में होने वाले उसके फायदे भी गिनाए. कोच जितेंन्द्र मेश्राम ने इस अवसर पर प्रीति गागरे का स्वागत किया और उनका आभार माना.


