- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाया
इन्दौर. कर्नाटक में लोकतंत्र का मखौल उड़ाकर सरकार बनाने के विरोध में कांग्रेस द्वारा देशव्यापी विरोध के चलते इन्दौर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन के नेतृत्व में काली पट्टी बांध कर प्रधानमंत्री का पुतला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के सामने जलाया गया.
उक्त जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस के स्थायीमंत्री प्रकाश महावर कोली और शहर कांग्रेस प्रवक्ता जौहर मानपुरवाला ने केन्द्र सरकार के राज में जहां लोकतंत्र का मखौल उड़ाया जा रहा है, वहीं संवैधानिक पदों का खुलआम दुरूपयोग किया जा रहा है. इसी के चलते हाल ही में कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एवं जी विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के पुतले जलाए गये. मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के सामने लोकतंत्र के हत्यारे अहंकारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुतले का दहन किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने जोरदार नारों के साथ कर्नाटक में लोकतंत्र का मजाक बनाये जाने का घोर विरोध किया. इस अवसर पर श्री टंडन ने आरोप लगाया कि सत्ता के मद में चूर होकर कर्नाटक चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इषारे पर राज्यपाल ने लोकतंत्र को ताक में रखकर संविधान का मजाक उड़ाया है. भाजपा को सरकार बनाने का मौका देकर राज्यपाल ने संवैधानिक पद का दुरूपयोग कर संविधान का मजाक उडाया है. पुतला दहन में राजीव विकास केन्द्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह यादव, जौहर मानपुरवाला, सन्नी राजपाल, प्रकाश महावर कोली, महमूद कुरैशी, अनिल यादव, अनुप शुक्ला, सहित बडी संख्या मेंकांग्रेसजन उपस्थित थे।


