- Dhurandhar: The Revenge Trailer Out! Arjun Rampal Brings Back the Menace as ISI Major Iqbal
- जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की ‘धुरंधर द रिवेंज’ के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच मचाया तूफान, नेटिज़न्स ने दिया जबरदस्त रिएक्शन
- जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने आदित्य धर की स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, जिसमें मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं
- 7 Times Bhumi Satish Pednekkar’s Film Choices Proved She Is One of Bollywood’s Strongest Female Voices
- Sony Entertainment Television’s MasterChef India concludes on a high note; Vikram & Ajinkya crowned Winners
निशुल्क विधिक समस्या समाधान केन्द्र का शुभारंभ
लोगों को दी कानूनी सलाह
इंदौर. श्री वैष्णव विधि संस्थान में शुनिवार को नि:शुल्क विधिक सहायता प्रदान की गई. यह जानकारी डॉ.(कु.) संतोष चौबे ने दी.
इस अवसर पर पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश अविनाश खरे तथा पूर्व अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमति प्रेमलता भावसार ने प्रापर्टी के मामलों पर तथा वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद जोशी ने पारिवारिक समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा कानूनी सलाह प्रदान की. सलाह के लिये आये विभिन्न वर्गों के लोगों ने कहा कि संस्थान का यह कदम वास्तव में विधिक समस्याओं से पीडि़त लोगों के लिए मार्गदर्शक है तथा अधिक से अधिक लोग समस्या का समाधान पा सकेंगे. संस्थान के अध्यक्ष गिरधर गोपाल नागर तथा सचिव विष्णु पसारी ने संस्था के द्वारा किये गये समाजहित के इस कार्य की प्रशंसा की. संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. बिनायक पटनायक एवं शैक्षणिक प्रमुख डॉ. दीपिका भटनागर ने न्यायाधीशों का स्वागत किया. कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आशुतोष बैरागी थे.


