- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
पांचवी इंदौर मैराथन 3 फरवरी को
· इस बार की थीम है ‘डोंट जस्ट रन, गिफ्ट समवन अ रन‘
इंदौर. हर साल की तरह इस साल भी इंदौर मैराथन एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार इंदौर मैराथन का आयोजन पुरे जोर-शोर के साथ किया जा रहा है। एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स 3 फरवरी 2019 को मध्य भारत की सबसे बड़ी मैराथन “इंदौर मैराथन” का पांचवा एडिशन आयोजित करने जा रही है।
3 फरवरी को होने वाली इस मैराथन की थीम इस बार है ‘डोंट जस्ट रन, गिफ्ट समवन अ रन’। शहर में रनर्स की बढ़ती संख्या को देखते हुए और नए रनर्स को मोटिवेट करने के लिए एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथन ने रनिंग कम्युनिटी को एक नया विचार दिया है, ‘डोंट जस्ट रन, गिफ्ट समवन अ रन’ अर्थात आप खुद तो दौड़े पर किसी और को रन भी गिफ्ट करें।
अगर आप चाहते है कि आपके परिवार का कोई, मित्र, ऑफिस के साथी या स्टाफ के सदस्य दौड़े तो आप अपने साथ उसका भी रजिस्ट्रेशन करा सकते है। आपकी नजर में कोई अच्छा रनर है पर वह रजिस्ट्रेशन फी नही दे सकता है तो आप उसका रजिस्ट्रेशन करा दे।
एकेडमी के चीफ पैट्रन श्री कैलाश विजयवर्गीजी ने बताया हमारा मानना है किसी को अच्छी आदत तोहफे में देने से श्रेष्ठ कार्य कुछ हो नही सकता है। हर साल दौड़ने वाले इस साल अपने साथ वालों को भी प्रेरित करेंगे और सब मिलकर सेहत के लिए एक जुट होंगे । बल्क बुकिंग करवाने पर 100 रुपए की छूट भी दी गई है। अंतरराष्ट्रीय मापदंडों पर आधारित इस मैराथन में 21, 10 और 5 km की रन आयोजित की जाएगी। 21 और 10 km की रन टाइमिंग चिप पर आधारित रहेगी। इस बार मैराथन के लिए ख़ास सॉफ्टवेयर भी तैयार किया गया है। यह सॉफ्टवेयर दौड़ शुरू होने से लेकर अंत तक रनर की हर मूवमेंट पर नज़र रखेगा, साथ ही उसकी टाइमिंग की जानकारी भी देगा। पूरी मैराथन को इस बार ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ा गया है, जिसके जरिये सभी प्रतिभागियों के सेर्टिफिकेट और डिटेल्स स्क्रीन पर शेयर की जाएगी। इस साल लगभग 25,000 धावकों के भाग लेने की संभावना है। पिछली 4 मैराथन की तरह इस बार भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रनर्स इसमे भाग लेने आ रहे है। इस मैराथन के रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो चुके है। पंजीयन के लिए indoremarathon.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
हर पल बनेगा यादगार
एकेडमी के प्रसिडेंट,डॉ अरुण अग्रवाल कहते हैं कि हर धावक के लिए दौड़ पूरी करने का क्षण बेहद अहम होता है, जिसे यादगार बनाने के लिए हमने इस वर्ष शुरुआत से लेकर अंत तक पुरे रास्ते पर फोटोग्राफर्स की बड़ी टीम नियुक्त की है। ये धावकों के हर पल को कैमरे में संजो कर उसे वेबसाइट पर अपलोड करेंगे, जहाँ से धावक अपनी तस्वीरें डाउनलोड कर सकते हैं। इंदौर को खाने-पीने वालों का शहर माना जाता है पर हर साल बड़ी संख्या में लोग इस मैराथन में हिस्सा लेकर यह सिद्ध किया है की इन्दोरी सिर्फ खाने-पीने में ही नहीं बल्कि अपनी सेहत का ख्याल रखने में भी आगे है। पिछले साल मैराथन में 18 हजार लोगों ने हिस्सा लिया था और इस बार यह संख्या 25 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है। हर साल के कमियों को ध्यान में रखते हुए बहुत सी सुविधांए बढाई गई है जिसमे हर बार धावकों को डस्टबिन नहीं मिलने के कारण पानी और एनर्जी ड्रिंक की बोतले सड़क पर ही फेंकनी पड़ती थी, इस समस्या को देखते हुए इस बार नगर निगम द्वारा मैराथन के पुरे रुट पर खासतौर पर कर्मचारी नियुक्त किये जायेंगे, जो इस कचरे का प्रबंधन करेंगे। आईडीए, पुलिस और ट्रेफिक विभाग द्वारा भी हर साल की तरह इस साल भी हमें पूरा सहयोग दिया जा रहा है।
नि:शुल्क कराई जा रही है तैयारी
एकेडमी के सेक्रेट्ररी श्री नवीन खंडेलवाल ने बताया इंदौर मैराथन की तैयारी कराने के लिए इंदौर में 4 और महू और देवास में एक एक निःशुल्क रनर्स क्लीनिक चलाए जा रहे है। इंदौर में नेहरू स्टेडियम, दशहरा मैदान, अटल खेल संकुल और मल्हार आश्रम में प्रतिदिन सुबह 06.30 से श्रेष्ठ कोचों द्वारा रनिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। जो भी अपनी रनिंग को सुधारना चाहता है या फिर रनिंग शुरू करना चाहता है वे इन रनिंग क्लीनिक से फ्री में ट्रेनिंग ले सकते हैं।
पुख्ता होंगे इंतजाम
रेस डायरेक्शन सुदर्शन वर्मा ने बताया कि इस बार मैराथन के समय में थोड़ा परिवर्तन किया गया है। पिछले सालों में यह देखा गया है कि 10 किमी और 21 किमी मैराथन दौड़ने वाले धावक रुट में एक स्थान पर आकर मिल जाते थे, जिससे दोनों को ही दौड़ने में असुविधा होती थी। इस परेशानी को दूर करने के लिए हमने तय किया है कि 21 किमी मैराथन के धावक 05 .45 बजे दौड़ शुरू करेंगे जबकि 10किमी वाले धावक 06.45 बजे शुरुआत करेंगे। इंदौर मैराथन एसोसिएशन के सेक्रेटरी नविन खंडेलवाल कहते हैं कि धावकों के लिए पुरे रास्ते पानी, एनर्जी ड्रिंक, फल और टॉफ़ी का इंतज़ाम होगा।


