- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
बच्चों को बांटी पाठ्य-पुस्तक और चरण पादुका
इन्दौर. श्री क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना एवं केंद्रीय सांई सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सर्व शिक्षा अभियान के तहत सब बढ़े-सब पढ़े के उद्देश्य को लेकर बड़ी भमौरी स्थित राम नगर की बस्तियों में जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तक सामाग्री एवं बच्चों का पाद पूजन कर चरण पादुका का वितरण किया गया.
श्री क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना एवं केंद्रीय सांई सेवा समिति द्वारा आयोजित इस अभियान में शहर के चिन्हित 25 स्थानों पर यह अभियान चलाया जाएगा साथ ही जरूरतमंद एवं निर्धन बच्चों को कॉपियों का नि:शुल्क वितरण एवं बच्चों को चरण पादुका का वितरण भी किया जाएगा. श्री क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना के प्रदेश अध्यक्ष चंन्द्रकांत कुंजीर (चंदू भैया), दिगंबर पुजारी, दिपक वालेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना एवं केंद्रीय सांई सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पूरे शहर में निर्धन बच्चों और जरूरतमंद बच्चों को सर्व शिक्षा अभियान के तहत 1 लाख कॉपियों का वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत सब बढ़े-सब पढ़े के उद्देश्य को लेकर समिति के सदस्यों ने बड़ी भमौरी स्थित राम नगर में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को नि:शुल्क कॉपियां एवं बच्चों का पाद-पूजन कर नि:शुल्क चरण पादुका का वितरण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत कुंजीर ने बताया कि दोनों ही संस्था के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे इस सर्वशिक्षा अभियान में शहर की अलग-अलग कालोनियों एवं निर्धन बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंद एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को शिक्षा से जोड़ते हुए यह कॉपियों और चरण पादुका का वितरण किया जाएगा. पाठ्य-पुस्तक सामाग्री एवं चरण पादुका वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिपक वालेकर, बबलू कुशवाह, सुशीला चौहान, मनोरमा खंडेलवाल सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।


