- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में नगर निगम अनुकरणीय पहल: मलैया
प्रभारी मंत्री ने 11 करोड़ 35 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
इंदौर. प्रभारी मंत्री और वित्त एवं वाणिज्यियकर मंत्री श्री जयंत मलैया ने आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 में क्षेत्रीय विधायक एवं महापौर श्रीमती मालिनी गौड की मौजूदगी में 11 करोड़ 35 लाख रूपये का भूमिपूजन एवं स्थल निरीक्षण किया.
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री मलैया ने कहा कि इंदौर नगर निगम द्वारा हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया हैं. प्रदेश के अन्य नगर निगमों को इसकी नकल करनी चाहिए. इंदौर नगर निगम द्वारा पेयजल, साफ-सफाई और नगरी सौदर्यीकरण के क्षेत्र में जितना कार्य पिछले 18 वर्षों में हुआ हैं, उतना उसके पहले 100 वर्षों में भी नहीं हुआ हैं. इंदौर नगर निगम द्वारा कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया हैं. नगर में लगभग 10 कचरा नियंत्रण केन्द्र बनाये गये हैं1 जहां पर कचरे से खाद, ईंट और अन्य उत्पादन किये जा रहें हैं. उन्होंने कहा कि इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 4 के पूर्व विधायक और शिक्षा मंत्री स्व. लक्ष्मण सिंह गौड ने प्रदेश में पहली बार स्कूल में पढऩे वाली लड़कियों के लिए आने-जाने के लिए सायकल वितरण योजना शुरू की थी, जो कि बहुत ही सफल रही और अभी भी चल रही हैं. प्रभारी मंत्री में स्कीम नं. 71 में बन रही पानी की टंकी, सिरपुर तालाब में बन रहें उद्यान और विश्राम बाम में बन रहें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तरणताल (स्वीमिंग पूल) के निर्माण कार्य का अवलोकन किया.
सिरपुर तालाब पक्षी अभयारण्य के रूप में विकसित होगा
फूटीकोठी रोड पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मालिनी गौड ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 में नगर निगम इंदौर द्वारा विश्राम बाग में 9 करोड़ रूपये की लागत से स्वीमिंग पूल और 75 लाख रूपये की लागत से स्व. लक्ष्मण सिंह गौड द्वार का निर्माण किया जायेगा. इंदौर नगर निगम द्वारा इंदौर में राजबाड़ा, गोपाल मंदिर, गांधी हॉल का जीर्णोद्धार किया जा रहा हैं, जिसपर लगभग 100 करोड़ रूपये खर्च होगें. उन्होंने बताया कि सिरपुर तालाब के किनारे से अतिक्रमण हटाकर के 13 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से सुंदर उद्यान बनाया जा रहा हैं. सिरपुर तालाब को नगर निगम द्वारा पक्षी अभयारण्य के रूप में विकसित किया जायेगा. कार्यक्रम में सुधीर देडग़े, श्रीमती सरीता मगवानी, श्रीमती ज्योति तोमर, शंकर यादव, आदि मौजूद थे.


