- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
मातृ दिवस के साथ सास-बहू दिवस भी मनाएं
अग्रवाल समाज की 75 मातृ शक्तियों का सम्मान
इंदौर. अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति द्वारा आज सुबह छावनी, टैगोर मार्ग स्थित दो नंबर स्कूल के मैदान पर मातृ दिवस के उपलक्ष्य में 60 वर्ष से अधिक आयु की 75 से अधिक मातृ शक्तियों का आत्मीय सम्मान किया गया. इस अवसर पर केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अरविंद बागड़ी ने उपस्थित समाजबंधुओं से आग्रह किया कि वे मातृ दिवस के साथ सास-बहू दिवस भी मनाएं. परिवार को एकता और समन्वय के साथ चलाने में सास और बहू के रिश्ते भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. परिवारों का विघटन तभी रुकेगा, जब हम सास को भी मां का सम्मान देंगे.
सम्मान समारोह में 91 वर्षीया रामप्यारी देवी आकर्षण का केंद्र रही, जिनका सम्मान विशेष रूप से किया गया. इस मौके पर समाज अध्यक्ष अरविंद बागड़ी के साथ महामंत्री राजेश बंसल, पूर्व अध्यक्ष संजय बांकड़ा, किशोर गोयल ने भी मातृ दिवस की महत्ता बताई. सम्मान समारोह में मनोज बंसल, प्रो. विभोर ऐरन, राजेश मित्तल, मनोज अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, संजय गोयल, विशाल मित्तल, नीलेश अग्रवाल, के.के. अग्रवाल, अभय अग्रवाल, सुधीर बंका, संजय टोड़ीवाला एवं विशाल अग्रवाल सहित समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उपस्थित मातृ शक्तियों का भारतीय परंपरा के अनुसार चरण स्पर्श कर, माला पहनाकर सम्मान किया। संचालन संजय बांकड़ा ने किया और आभार माना अरविंद बागड़ी ने. इसके पूर्व स्कूल मैदान पर सुबह 6 से 7.30 बजे तक योगाचार्य मनोज गर्ग के निर्देशन में 300 से अधिक बंधुओं ने योग का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया. इसी तरह 7.30 से 8 बजे तक आरती माहेश्वरी के निर्देशन में जुम्बा के प्रशिक्षण में भी 250 बंधुओं ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई.


