- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
वैदिक मंत्रोउच्चार के बीच लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भूमिपूजन
इन्दौर. दस दिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन मंगलवार 29 मई से 7 जून तक केट रोड़ स्थित हरिधाम पर होने जा रहा है. रविवार को साकेतवासी श्री श्री 1008 श्री महंत घनश्यामदासजी महाराज की सद्प्रेरणा एवं श्री श्री 108 अधिष्ठाता शुकदेवदासजी महाराज के सान्निध्य में विद्वान पंडि़तों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोउच्चार के बीच भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ.
भूमिपूजन कार्यक्रम में 20 से अधिक कालोनियों के लगभग 800 से अधिक समाज बंधु इस समारोह में शामिल हुए. वहीं समारोह में 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं भी संभाली वहीं लोक मंगल न्यास हरिधाम एवं लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति के पदाधिकारियों ने भूमिपूजन समारोह में आए मुख्य अतिथियों का सम्मान भी किया. लोक मंगल न्यास हरिधाम एवं लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति ने दस दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के लिए रविवार को प्रात: 10 बजे भूूमिपूजन समारोह का आयोजन रखा गया. भूमिपूजन समारोह में हरिधाम स्थल को आकर्षक रंगोली और वंदनवार से सजाया गया था। भूमिपूजन कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता मधु वर्मा, अलोक दुबे (वरिष्ठ समाजसेवी एवं संस्थापक आलोक दुबे फाउण्डेशन), पं. योगेंद्र महंत (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त), डॉ. कौशल किशोर पांडे, विष्णु बिंदल, राजेंद्र गर्ग, टीकमचंदजी गर्ग, बालकृष्ण छाबछरिया, विनोद बिड़ला सहित सैकड़ों वरिष्ठजन मौजूद थे। साकेतवासी श्री श्री 1008 श्री महंत घनश्यामदासजी महाराज की सद्प्रेरणा एवं शुकदेवदासजी महाराज के सान्निध्य में घनश्यामदास संस्कृत पाठशाला के आचार्यों एवं वेदपाठी बटुकों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोउच्चार के बीच भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ. वहीं कार्यक्रम में शहर के साथ-साथ मालवा और निमाड़ के श्रद्धालु भी इस समारोह में शामिल हुए। केट रोड़ स्थित हरिधाम पर हुए इस भूमिपूजन समारोह में 20 से अधिक कालोनियों के 800 से अधिक सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी भी शामिल हुए. लोक मंगल न्यास हरिधाम एवं लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति से जुड़े रविन्द्र सिंह पाल, सतीश शर्मा, संदिप लार्ड एवं सौगात मिश्रा ने बताया कि दस दिवसीय महोत्सव में हरिधाम केट रोड़ पर श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के लिए 70 बाय 70 फीट की भव्य यज्ञ शाला एवं श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के लिए 80 बाय 150 फीट का भव्य पांडाल का निर्माण भी हरिधाम में किया जाएगा। वहीं महोत्सव के तहत बच्चों एवं महिलाओं के लिए 15 एकड़ भूमि पर मेला भी लगाया जाएगा। वहीं कार्यक्रम का संचालन सौगात मिश्रा ने किया। आभार मदनमोहन प्रजापत ने माना।


