- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
शोभायात्रा के साथ शनि जयंती महोत्सव का शुभारंभ, किन्नरों ने किया भजनों पर नृत्य
इंदौर. एरोड्रम रोड, कालानी नगर के पास स्थित धर्मराज कालोनी में आयोजित छह दिवसीय शनि जयंती महोत्सव का शुभारंभ आज सांय विमानतल मार्ग स्थित श्री श्रीविद्याधाम आश्रम से कार्यक्रम स्थल तक भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ. शनिदेव की आराधना करते हुए सैकड़ों श्रद्धालुओं सहित शोभायात्रा जहां-जहां से निकली, पुष्पवर्षा एवं भक्तों के स्वागत के नजारे देखने लायक थे। किन्नरों के एक समूह द्वारा की जा रही भक्ति भावना का दृश्य भी आल्हादित करने वाला था।
धर्मराज कालोनी रहवासी संघ, हम्माल कालोनी युवा संगठन एवं नवग्रह शनिधाम की ओर से धर्मेश यादव, अंशु यादव एवं टोनी सोलंकी ने बताया कि शोभायात्रा में बैंड-बाजों और तीन डीजे वाहनों सहित अनेक वाहनों पर केसरिया पताकाएं लहरा रही थी। सैकड़ों श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। एक डीजे पर सवार किन्नरों का समूह भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहा था। मार्ग में कालानी नगर चौराहा, सब्जी मंडी, हुजूरगंज, धर्मराज कालोनी में अनेक स्वागत मंचों से पुष्प वर्षा होती रही। जगह-जगह ढोल-ताशों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत हुआ। विधायक सुदर्शन गुप्ता, पार्षद दीपक जैन टीनू, योगेंद्र महंत, गोलू शुक्ला, वीरेंद्र गुप्ता, मनस्वी पाटीदार, सुबोध शुक्ला, अनिल दीक्षित सहित अनेक अतिथि इस शोभायात्रा में शामिल थे. अतिथियों का स्वागत धर्मेश यादव, मोनू यादव, गोपाल यादव, दीपक पटेल आदि ने किया.
आज से नानी बाई रो मायरो
महोत्सव में 14 से 16 मई तक विद्याधाम ललितपुर के आचार्य शुकदेव महाराज प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक नानी बाई रो मायरो की संगीतमय तथा भावपूर्ण कथा प्रस्तुत करेंगे। कथा स्थल पर भक्तों की सुविधा के लिए छायादार पांडाल, शीतल पेयजल, सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा, साफ-सफाई आदि के समुचित प्रबंध किए गए हैं। छह दिवसीय इस महोत्सव में मंगलवार 15 मई को सुबह धर्मराज कालोनी स्थित विश्व के सबसे बड़े नवग्रह शनिधाम पर शनि महाराज का अभिषेक होगा। इसी दिन रात्रि 8 बजे तांडव आरती होगी।


