- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
रोजाना ताली बजाने से शरीर होता है निरोग
इन्दौर. यदि हम स्वयं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रोजाना मात्र 5 सेकण्ड ताली बजाएं. इससे हमारी इम्यूनिटी पॉवर बढ़ती है. सोने से पहले सरसों के तेल से पैरों की मालिश की जाए तो थकान दूर होती है और नींद भी अच्छी आती है. टूथपेस्ट की जगह सरसो के तेल में नमक और हल्दी मिलाकर ब्रश किया जाए तो वर्षों तक दांतों की मजबूती कायम रहती है.
ये घरेलू नुस्खे मोटिवेशनर स्पीकर अरुण ऋषि ने टेक्सटाइल्स एसोसिएशन इंडिया की मध्यप्रदेश शाखा द्वारा जाल सभागृह में आयोजित सेमिनार में बताएं. अरुण ऋषि ने आगे कहा कि ऐसे बहुत सारे छोटे-छोटे नुस्खे हैं जिसको अपनाकर हम अपने जीवन को खुशनुमा और आनंदमय बना सकते हैं. यदि हम रोजाना पैरों के तलवों को झाबे से साफ रखेंगे तो चेहरे की चमक बढ़ जाएगी. प्रात:काल उठकर 9 बार कपालभाति करने से कब्ज की शिकायत दूर हो जाएगी. यदि सिर में दर्द हैं तो मध्यमा अंगुली से मालिश करने पर राहत मिलती है. अंगूठा पॉवर का प्रतीक है. अतिथि स्वागत रजत कुमार बलदेवा, अवधेश शर्मा, अंकित वेदा ने किया. कार्यक्रम का संचालन अशोक वेदा ने किया और आभार माना अवधेश शर्मा ने। कार्यक्रम में हेमंत अम्बेकर, ऋचा वेदा, सीमा श्रीवास्तव, रामानंद यादव, बदरुद्दीन खान, पी.के. सेन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
कार्यस्थल पर रखें सफाई का ध्यान
उन्होंने आगे कहा कि हमारा कार्यस्थल ही हमारा मंदिर होता है. अत: वहां सफाई का विशेष ध्यान रखें. हमें चाय, कॉफी, बीड़ी, सिगरेट, शराब से दूर रहना चाहिए, क्योंकि ये बीमारी का घर है.


