- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
वर्कशॉप में आरती माहेश्वरी ने बताये जुम्बा के फायदे
इंदौर. दो दिनी मास्टर जुम्बा वर्कशॉप का आयोजन यशवंत क्लब में किया गया जिसमे वल्र्ड ऑफ़ फिटनेस की टीम ने सभी को जुम्बा की बारीकियां सिखाते हुए उन्हें जुम्बा के फायदे बताये. जुम्बा की नि:शुल्क ट्रेनिंग दी गयी एवं 50 से ज्यदा लोग इसका हिस्सा बने
वर्कशॉप में इंटरनेशनल जुम्बा एक्सपर्ट आरती माहेश्वरी ने बताया कि अब आपको वजन कम करने के लिये वही बोरिंग एक्सरसाइज और जिम में वर्कआउट करने की कोई जरुरत नहीं है. आप डांस कर के भी अपना पुरान फिगर वापस पा सकते हैं. वेट कम करने के लिये जुंबा डांस से बेहतर और कोई नहीं है. डांस के दीवानों के लिए अब फिटनेस का नया फंडा जुंबा एरोबिक्स. साधारण शब्दों में कहें तो जुंबा एरोबिक्स डांस और एरोबिक्स का मिश्रण है. यह लेटिन डांस है जिसको करते वक्त लेटिन म्यूजिक बजाया जाता है. आप अपने मनचाहे तरीके से और जरुरत के अनुसार जुंबा डांस को ढाल सकते हैं. वेट मैनेज करना, वेट कम करने से ज्यादा भारी काम है. रिजल्ट पाने के लिये जुंबा डांस 45 मिनट करना अनिवार्य है. इससे कम डांस करने का मतलब है कि आपने बस केवल वार्म अप ही किया है. जुंबा डांस करने से वेट लॉस होता है क्यूंकि इसकी एक क्लास करने से आप लगभग 500 से 800 कैलोरी बर्न करते हैं.


