- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
शहर में पहली बार लगे 3 डी स्पीड ब्रेकर
इंदौर. इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा प्रारम्भ किए जा रहे ‘सामाजिक दायित्व निर्वाहन कार्यक्रमÓ के तहत सडक सुरक्षा व्यवस्था में एक आधुनिक एवं प्रभावी तकनीक 3 डी स्पीड ब्रेकर लगाए गए. कॉलेज के प्रोफेसर ने कल रात 7 घंटे की मेहनत के बाद पलासिया चौराहे पर ये स्पीड ब्रेकर तैयार किये. सुबह लोग जब पलासिया चौराहे से निकले तो इसे देखकर अपने आप रुक गए.
रात भर मेहनत करने के बाद इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की टीम ने इस स्पीड ब्रेकर का प्रदर्शन किया. इस मौके पर इस नई पहल का शुभारंभ आईआईएसटी के डायरेक्टर जनरल अरुण एस. भटनागर खास तौर पर मौजूद थे. उन्होने बताया कि ये 3 डी स्पीड ब्रेकर इस तरह से बनाए गए है कि देखने पर ये उभरे हुए दिखाई देते है और वाहन चालक खुद की अपनी गति को नियंत्रित कर दुर्घटना से बच सकते है. ये स्पीड ब्रेकर कॉलेज के प्रो. दीपक यादव ने तैयार किये है और वे देश के कई शहरो में इनका प्रदर्शन भी कर चुके हैं. कॉलेज के प्रो. दीपक यादव ने 7 घंटे की मेहनत के बाद ये स्पीड ब्रेकर तैयार किये. प्रो. दीपक यादव देश के कई शहरों में इनका प्रदर्षन भी कर चुके है। इस मौके पर प्रो दीपक यादव ने उपस्थित लोगो को इस स्पीड ब्रेकर की खासियत बताई । उन्होने बताया कि इसे 3 डी पेंट कर बनाया गया है । षहर में यह पहला प्रयास है आने वाले समय में ये स्पीड ब्रेकर रेडियम से तैयार किये जांएगे ।
हेलमेट रैली का आयोजन
इसके साथ ही आईआईएसटी के छात्रों ने हेलमेट के लिए जागरुकता फैलाने के लिए बाईक रैली भी निकाली. रिगल तिराहे से निकली इस रैली में 100 छात्रों ने हिस्सा लिया. इस मौके पर एसटी के डायरेक्टर जनरल अरुण एस भटनागर व ट्राफिक डीएसपी प्रदीप चौहान खास तौर पर मौजूद थे. रैली पलासिया चौराहे होते हुए पुन: रिगल तिराहे पर पंहुची.


