- अभिषेक विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का ग्रैंड लॉन्च, कई खास शख्सियतों की मौजूदगी में सजी साहित्य की महफिल
- Karan D Kapadia Reveals He Ensured Aneet Padda was Cast in Hunkkaar: The Roar: I made sure she came on board
- भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन
- Electric garbage trucks in India's cleanest city run at less than a third of diesel's fuel cost, ICCT–MANIT study finds
- पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज 2026’, के साथ पीएनबी लाया खुशियों के त्योहार, खुदरा ऋणों पर विशेष लाभ की पेशकश
शिक्षकों को किया सम्मानित
इंदौर. पटेल कॉलेज व मध्यांचल प्रोफेषनल यूनिवर्सिटी भोपाल के तत्वाधान में विगत दिनो बड़वाह में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़वाह क्षै़त्र के वरिष्ठ शिक्षकगण व शिक्षाविद विशेष रुप से उपस्थित थे.
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र म ‘वर्तमान चुनौतियाँ व निदानÓ विषय पर परिचर्चा का आयोजन भी किया गया जिस पर उपस्थित सभी शिक्षाविदों ने अपने विचार प्रस्तुत किये. कार्यक्रम के प्रांरम्भ में पटेल कॉलेज के निदेशक प्रो. के.के. मिश्रा ने वाइस चेयरमेन अजित सिंह पटेल, चेयरपर्सन श्रीमति प्रीति पटेल व समस्त ग्रुप की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया. समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी योगदान देने वाले बड़वाह क्षेत्र के लगभग 50 से अधिक शिक्षकों को शाल श्रीफल प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर उपस्थित पटेल ग्रुप भोपाल के डायरेक्टर डॉ. विक्रंात जैन ने ग्रुप द्वारा संचालित व मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के तहत संचालित कोर्सेस की जानकारी विद्यार्थियों को दी. कार्यक्रम में स्वागत उदबोधन निदेशक प्रो. के. के. मिश्रा ने दिया. संचालन एवं आभार प्रदर्शन हेड अकेडमिक्स हरीश शर्मा ने किया. कार्यक्रम के दौरान जिन शिक्षकों का सम्मान किया गया उनमें खांडेकर सर, सेवकराम पाटीदार, सुनील पवार, जसविंदर सिंह भाटिया, डॉ. रजनीश पांडे, सुभाष बर्वे, अभिषेक शर्मा, शिशिर देसाई, भारती काले, अशोक सोनी, राम जोशी, सचिन त्रीपाठी, राकेश मेहरा, दुर्गेश राजदीप, मायाचंद मंडलोई, भूपेन्द्र सिंह पवार, प्रेम पटेल, यशवंत बर्वे प्रमुख थे.


