- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
सारा अली खान की “केदारनाथ” ने 3 दिनों में कमाए 27.75 करोड़ रुपये!
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत केदारनाथ अपनी रिलीज के तीसरे दिन 10.75 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफ़ल रही है, परिणामस्वरूप फ़िल्म ने अपने पहले सप्ताहांत में कुल 27.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
केदारनाथ ने पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सकारात्मक प्रतिक्रिया से अपनी शुरुवात की थी। वही, दूसरे दिन 9 .75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बढ़ोतरी देखी गई। रिलीज के तीसरे दिन 10.75 रुपये की कमाई के साथ फ़िल्म अपने पहले सप्ताहांत में कुल मिलाकर 27.75 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
सारा अली खान का अभिनय केदारनाथ में मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जो सिनेमाघरों में दर्शकों को अपनी तरफ़ खींचने का एक प्रमुख कारण भी है।
पवित्र स्थान प्रकोप से बच नहीं पाता और बाढ़ में डूब जाता है जिसके बाद एक पिथू और एक तीर्थयात्री की प्रेम कहानी प्रकृति के क्रोध का सामना करती है, हालांकि केदारनाथ के ट्रेलर में ‘प्यार’ सब चीज़ को नजरअंदाज कर सब पर हावी होते हुए नज़र आ रहा है।
केदारनाथ पृष्ठभूमि पर आधारित फ़िल्म केदारनाथ एक शाश्वत प्रेम कहानी है, यह प्यार और धर्म, जुनून और आध्यात्मिकता का एक शक्तिशाली संयोजन है। जून 2013 में शहर में आई इस बाढ़ में एक हजार से अधिक लोगों ने अपनी जान गवा दी थी और इसी दमदार बैकड्रॉप पर यह फ़िल्म आधारित है।
केदारनाथ के साथ सारा अली खान बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही है, वही रोनी स्क्रूवाला और अभिषेक कपूर के साथ सुशांत सिंह राजपूत 2013 में आई फ़िल्म काई पो चे के बाद दूसरी बार एक साथ सहयोग कर रहे है।
रोनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी और अभिषेक कपूर की गाय इन द स्काई पिक्चर्स द्वारा निर्मित, केदारनाथ अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित है और 7 दिसंबर 2018 को देशभर में रिलीज हो चुकी है


