- Karisma Kapoor Recalls Salman Khan’s Effortless Charm and 90s Swag Through Contestant Prathamesh’s Performance on India’s Best Dancer Season 5
- Shakti Pumps (India) Limited Collaborates with Salesforce to Accelerate AI-Led Digital Transformation for India's Agricultural Sector
- शक्ति पंप्स की सेल्सफोर्स के साथ पार्टनरशिप,एआई के ज़रिए कृषि क्षेत्र में डिजिटल बदलाव को मिलेगी रफ्तार
- लॉक अप सीजन 2 ने Ormax StreamView Top 10 में 3.2 मिलियन व्यूज़ के साथ बनाई जगह, दर्शकों का प्यार जीतना जारी
- Lock Upp Season 2 garners 3.2M views in Ormax StreamView Top 10, Continues Winning Hearts
हापुस का स्वाद लुभा रहा शौकीनों को
इंदौर. शहर के बीच स्थित गांधी हॉल का परिसर इन दिनों आमों की खुशबू से महक रहा है क्योंकि यहां मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट द्वारा मेंगो जत्रा आयोजित किया जा रहा है. यहां महाराष्ट्र केे रत्नागिरी और देवगढ़ सहित अन्य जगहों के हापुस आम मिल रहे हैं. खासतौर पर इंदौरवासियों के लिए लगाए जाने वाले मेंगो जत्रा में मिल रहे हापुस का स्वाद, यहां तक की उनकी खुशबू का जादू भी लोगों पर ऐसा चल रहा है कि हर आम-ओ-खास गांधी हॉल आने को मजबूर है.
मराठी सोशल ग्रुप के सुधीर दांडेकर व राजेश शाह ने बताया कि इस गर्मी शहरवासियों में हापुस आम का आकर्षण चरम पर नजऱ आ रहा हैै. कई लोग सुबह 7 बजे से हापुस खरीदने के लिए गांधी हॉल में आ रहे हैैं. दूसरे दिन भी हापुस की बिक्री जोरदार हुई. शनिवार शाम तक करीब 68 फीसदी स्टॉक बिक चुका था। वहीं आम से बने उत्पाद आम का छुंदा, काजू, आंबा पोळी और फणस पोळी की भी मांग अत्यधिक है.
मराठी सोशल ग्रुप के जयंत लोखंडे और तृप्ति महाजन ने बताया- शनिवार को लोगों में हापुस खरीदने के साथ ही उसे चखने वालों की संख्या भी खासी रही। दोपहर 12 बजे तक करीब 3 हजार से ज्यादा लोग हापुस का स्वाद ले चुके थे। तीन दिनी मेंगो जत्रा का समापन रविवार को होने जा रहा है। पहले और दूसरे दिन दोपहर तक हुई भारी बिक्री के चलते उत्पादकों में भी खासा उत्साह नजऱ आ रहा है.


