- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
इंदौर नगर निगम ग्रीन इंदौर क्लीन इंदौर के सूत्र पर काम करेगा
इंदौर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टर के लिये 5 हजार करोड़ का बजट प्रस्ताव
इंदौर. कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े की अध्यक्षता में आज स्मार्ट सिटी सभाकक्ष में इंदौर स्मार्ट सिटी के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर कलेक्टर श्री वरवड़े ने कहा कि इंदौर स्मार्ट सिटी का काम समय सीमा में पूरा करें। काम तेजी लाई जाये और ठेकेदारों में काम के लिये समय-सीमा तय कि जाये। उन्होंने राजवाड़ा क्षेत्र कों नोवेहिकल बनाते समय पार्किंग का विशेष इंतजाम किया जाये। स्मार्ट सिटी वेबसाईट को अपडेट किया जाये। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में एमओजी लाइन प्राथमिकता दी जाये। शहर में जिन भवनों का वाणिज्यिक उपयोग हो रहा है, उनपर वाणिज्यिक आधार पर कर वसूली की जाये। धरोहर भवन को विज्ञापन से मुक्त रखा जाये।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में बक्षी बाजार, माराठी स्कूल, सदर बाजार, टाटा वायर कम्पनी क्षेत्र को शामिल किया जाये। मराठी स्कूल, परिसर में स्कूल, फाइन आर्ट कॉलेज, देवलालीकर कला वीथिका को आधुनिक रूप से बनाया जाये। शहर में नये गारबेज ट्रांसफर स्टेशन बनाया जाये। गोपाल मंदिर के पीछे के बन रहे शॉपिंग कॉम्पलेक्स को शीघ्र पूरा किया जाये। नगर निगम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ग्रीन इंदौर क्लीन इंदौर पर विशेष फोकस दे। बैठक में बताया गया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट 5099.45 करोड़ रूपये का है।
बैठक में कलेक्टर श्री वरवड़े ने कहा कि सरस्वती और कान्ह नदी की सफाई के लिये जिला प्रशासन कृत संकल्पित है। इन दानों नदी के किनारे के अतिक्रमण हटाये जायेंगे। इन नदियों की सफाई से पर्यावरण को संरक्षण मिलेगा। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त श्री आशीष सिंह, आईडीए के सीईओ श्री कुमार पुरूषोत्तम आदि मौजूद थे।


