- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
रोजगार मेले के पहले दिन महिलाओं का मिला बेहतर प्रतिसाद
इंदौर. इंदौर जिले में जरूरतमंद महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिये निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थानों में नौकरी दिलाने के लिए आज से दो दिवसीय रोजगार मेला शुरू हुआ। मेले को पहले दिन महिलाओं का बेहतर प्रतिसाद प्राप्त हुआ। पहले दिन हजारों महिलाओं ने भाग लिया। मेले का दूसरा दिन 30 जून सिर्फ 18 से 35 साल के पुरूष युवाओं के लिये रहेगा।
कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आज के मेले में रोजगार से वंचित विधवा (कल्याणी) महिलाओं के लिये 7 जुलाई को तथा अन्य महिलाओं के लिये 8 जुलाई को पृथक से रोजगार मेला लगाया जायेगा। श्री वरवड़े ने बताया कि जरूरतमंदों को रोजगार देने के लिए दो दिवसीय रोजगार मेला राजमोहल्ला स्थित खालसा कॉलेज में आयोजित हो रहा है। इस मेले में पहले दिन निजी क्षेत्र के 20 प्रतिष्ठित संस्थानों ने भाग लिया । दूसरे दिन 30 जून को सुबह 10 बजे से 40 प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि मौजूद रह कर 18 से 35 साल के जरूरतमंद पुरूष युवाओं को नौकरी देने की प्रक्रिया करेंगे।
पहले दिन आज 8 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इन महिलाओं ने अपना पंजीयन कराया। पंजीयन के उपरांत उनसे चर्चा कर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने उनकी योग्यताओं संबंधी दस्तावेजों का परीक्षण किया। इसके बाद अब उनका डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। पहले दिन भी आज बड़ी संख्या में महिलाओं का प्रारंभिक चयन नौकरी के लिए किया गया। प्रयास किये गये कि महिलाओं को उनके नजदीकी क्षेत्र के संस्थान में ही नौकरी मिले।
लेक्टर श्री निशांत वरवड़े, अपर कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मीणा ने मेले की व्यवस्थाओं को देखा। कल्याणी (विधवा) महिलाओं को पेंशन देने के फार्म भी भरवाये गये। उन्हें स्वरोजगार के लिये ऋण उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई। इसके लिये विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शिनी लगायी गई।


