- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
औद्योगिक क्षेत्र में रोपे जाएंगे पांच हजार पौधे
सक्टेर ए और सी में होगा गार्डन का विकास
इंदौर. हरियाली महोत्सव के अन्तर्गत औद्योगिक क्षेत्रों में अधिक से अधिक वृक्षारोपण को दृष्टिगत आज मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सभाकक्ष में एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के साथ एक संयुक्त बैठक हुई.
बैठक में सांवेर रोड के 40 से अधिक उद्योगपतियों ने भाग लेते हुए एसोसिएशन के सहयोग से वृक्षारोपण करने का शपथपूर्ण संकल्प लिया. हरियाली महोत्सव के अन्तर्गत सभी सेक्टरों में पार्कों को विकसित किया जायेगा तथा पाईप लाईन के जरिए ड्रिप इरिगेशन से पौधों को पानी देने की सुविधा विकसित की जाएगी.
सभी की सहमति से 30 जुलाई तक इस अभियान के तहत 5000 पौधे सामूहिक प्रयास से लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिसके तहत प्रमुखता से सेक्टर ए एवं सेक्टर सी में गार्डन विकास किया जायेगा. एच डी वायर्स के हिमांशु देव ने कॉमन फेन्सीग हेतु वायरमेश देने की सहमति दी.
एसोसिएशन के अघ्यक्ष आलोक दवे और सचिव योगेश मेहता ने इस अभियान को पर्यावरण संरक्षण की दृश्टि से अहम बताते हुए अधिक से अधिक सफल बनाने की अपील की है. उपस्थित उद्योगपतियों का बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आर.के. गुप्ता द्वारा स्वागत किया गया.
बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक दवे, प्रमोद डफरिया, तरूण व्यास, अनिल पालीवाल, नितिन तेन्दूलकर, हिमांशु शाह सहित विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी आर के गुप्ता, जे.पी. सोनी, सुनील व्यास, अशोक रामावत, ईटीपी प्लांट के इंचार्ज शाश्वत गुप्ता, ट्री ग्रो वेलफेयर ट्रस्ट के सतीश षर्मा एवं श्री उज्जवल सुराना सहित बड़ी संख्या में उद्योगपतिगण उपस्थित हुए।


