- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
कार्टून अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम: डॉ. धाकड़
इंदौर. कार्टून अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है, इसके जरिए बड़ी से बड़ी बात भी बहुत आसानी से न सिर्फ कही और समझाई जा सकती है, बल्कि खामियों को सुधारा भी जा सकता है.
यह बात देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नरेन्द्र धाकड़ ने कही. वे इंदौर क्लब द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कार्टूनशाला के समापन अवसर पर बोल रहे थे.
डॉ. धाकड़ ने बच्चों से कहा कि पढ़ाई के साथ ही ऐसी विधाओं में भी पारंपगत होना जरूरी है, जिससे हमारी सोच का दायरा बढ़ता है. उन्होंने भाषाओं खासकर हिन्दी के सुधार पर जोर दिया. साथ ही आज के दौर में प्रचलित टेक्नोलॉजियों को सीखने की बात कही. इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कार्टूनशाला में मीडियाकर्मियों के 100 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया. ख्यात कार्टूनिस्ट श्री इस्माइल लहरी ने बहुत रोचक और आसान तरीके से बच्चों को टिप्स दिए.
विधा अभ्यास के बिना अधूरी
अंतिम दिन बच्चों को संबोधित करते हुए लहरी ने कहा कोई विधा हो अभ्यास के बगैर अधूरी ही रहती है. इसलिए ये जरूरी है कि कार्टूनशाला में जो सीखा है, उसे निरंतर जारी रखें। इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने कार्टूनिस्ट लहरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने व्यस्त समय में से वे हर वर्ष मीडियाकर्मियों के बच्चों को प्रशिक्षण देने आते हैं. यह निरंतरता बरकरार रहे, ताकि कार्टूनविधा के क्षेत्र में लहरी के समान ही और भी प्रतिभाएं आगे आ सकें. पांच दिवसीय कार्टूनशाला में प्रतिदिन शहर की विशिष्ट हस्ति अतिथि के रूप में शामिल हुए. मशहूर जादूगर आनंद, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ. अतुल पोरवाल, ख्यात चित्रकार शोभा वैद्य, समाजसेवी अशोक बंसल जैसी हस्तियों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया.
प्रतियोगिता का भी आयोजन
प्रेस क्लब महासचिव नवनीत शुक्ला ने बताया कि कार्टूनशाला में भाग लेने वाले बच्चों के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. स्वच्छ इंदौर विषय पर बच्चों को कार्टून बनाना है. इसकी अंतिम तारीख 28 मई रखी गई है. श्रेष्ठ कार्टून को इंदौर प्रेस क्लब की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा. समारोह में वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ते, प्रदीप जोशी, आलोक शर्मा, अनुराग पुरोहित, प्रदीप मिश्रा, राजेंद्र गुप्ता, अभिषेक तुगनावत, सरिता काला, ज्योति बैस, देव कुंडल, जय द्विवेदी, किशोर लौवंशी, राजेन्द्र कोपरगांवकर, सुधाकर सिंह, सोनू गौर, गौरव चतुर्वेदी, गजेन्द्र नागर आदि उपस्थित थे.


