- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
दो शातिर वाहन चोर पकड़ाए, 4 दोपिहया वाहन जब्त
इन्दौर. बाणगंगा पुलिस ने चोरी के दो शाातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से चार दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं. पकड़े गए आरोपियों मे से एक निगरानीशुदा बदमाश है और पहले भी वाहन चोरी के अपराधों ने बंद चुका है.
थाना प्रभारी बाणगंगा तारेश कुमार सोनी ने बताया कि चैकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की दो लड़के मंहगी मोटर सायकल 10000 रुपये में बेचने की फिराक मे घूम रहे हैं. उक्त सूचना व बताये हुलिये के आधार पर उक्त टीम व्दारा शिवकण्ठ नगर पानी की टंकी के सामने से दो संदिग्ध लड़कों को बिना नंबर की एक काली मोटर सायकल बजाज पल्सर के साथ पकड़ा. दोनो लड़कों से उक्त मोटर सायकल के कागजात के संबध मे पूछताछ की तो वे न तो कागज बता पाए और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया. सखती से पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त मोटर सायकिल 7 दिन पूर्व अरविन्दो अस्पताल की पार्किग से चोरी करना बताया. जानकारी निकालने पर वह गाड़ी चोरी की निकली. पूछताछ पर इन्होंने अपने नाम रमेश पिता लक्ष्मण दार्वे (27) निवासी धार हाल मुकाम शिवकण्ड नगर इन्दौर और वरुण पिता श्याम कुशवाह (20) निवासी पांचु कुम्हार की चाल बताया. मौके से गिरफ्तार कर मोटर सायकिल बजाज पल्सर काले रंग की न. एमपी-09-क्यूके-6114 जप्त कर थाने लाये, बाद आरोपियो से अन्य मोटर सायकिल चोरी के संबध में सख्ती से पूछताछ करते 3 अन्य मोटर सायकिले अलग अलग थाना क्षेत्र से चुराना कबूल किया. दोनों की निशादेही पर उनके व्दारा बताये स्थानो से थाना सदर बजार क्षेत्र से एक सफेद रंग का स्कुटर सुजुकी एक्सेस न. एमपी-09/एसएस-5400 जिसे नारायण बाग क्षैत्र से 6 माह पूर्व चोरी करना, थाना चंदन नगर क्षेत्र से एक बजाज डिस्कवर मोटर सायकिल न. एमपी-09/एनडब्ल्यू-6808 को एक माह पूर्व चोरी करना और थाना लसूडिय़ा क्षेत्र से मोटर सायकिल होन्डा स्टेनर लाल रंग न. एमपी-09/एमवाय-7303 को डेढ़ वर्ष पूर्व महालक्ष्मी नगर से चोरी करना स्वीकार किया गया. पुलिस द्वारा उक्ततीनो गाडिय़ो को जप्त किया गया. आरोपी रमेश दार्वे थाना बाणगगा का निगरानी बदमाश होकर पूर्व मे भी 5 वाहन चोरी के अपराधो मे गिरफ्तार हो चुका है.


