- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
बिजासन मंदिर बनेगा पर्यटन स्थल
इंदौर. इंदौर के प्रसिद्ध बीजासन माता मंदिर को प्रमुख धार्मिक पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा. इस मंदिर के परिसर में पौधारोपण सहित पर्यावरण सुधार के अन्य कार्यो के लिए पूरी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
यह बात प्रदेश के वित्त एवं वाणिज्यक कर मंत्री तथा इंदौर जिले के प्रभारी जयंत मलैया ने कही. श्री मलैया ने आज यह बात इंदौर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 सघन भ्रमण के दौरान बीजासन माता मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौदर्यीकरण कार्यों के भूमि पूजन अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने इसके लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए. बिजासन माता मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण पर लगभग डेढ़ करोड़ रूपये की राशि खर्च की जाएगी. इस अवसर पर महापौर श्रीमती मालिनी गौड, विधायक सुदर्शन गुप्ता, नगर निगम के पूर्व महापौर श्रीमती उमा शशि शर्मा, पूर्व सभापति कैलाश शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद भगवान सिंह चौहान, पार्षद श्रीमती नीता शर्मा, जयदीप जैन, हरीश डवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौतम सिंह भी मौजूद थे.
मंत्री श्री मलैया ने अपने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 के भ्रमण की शुरूआत एरोड्रम रोड स्थित अखण्ड धाम से की. वहां उन्होंने 3 करोड़ 11 लाख रूपये की लागत से एरोड्रम थाने तक बनने वाले 6 लेन सड़क का भूमिपूजन किया. इसके पश्चात उन्होने 22 लाख रूपये की लागत से विकसित किये जाने वाले पल्लहर नगर चौराह तथा 31 लाख रूपये की लागत से विकसित किये जाने वाले कालानी नगर चौराह के सौदर्यीकरण तथा विकास कार्यो का भूमिपूजन किया. इस दौरान उनके साथ जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
विकास के लिए पर्याप्त धनराशि
भूमिपूजन अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री मलैया ने कहा कि मध्यप्रदेश में तेज गति से विकास किया जा रहा हैं। विकास को सामाजिक सरोकरों से भी जोड़ा जा रहा हैं. बिजली, सड़क, पानी आदि क्षेत्रों में अधोसंरचनात्मक कार्यों के लिए तेजी से कार्य किया गया हैं. आगे इसे ओर गति प्रदान की जायेगी. प्रदेश में विकास के लिए पर्याप्त धनराशि हैं. भारत सरकार से भी आवश्यकता के अनुरूप पूरी धनराशि मिल रही हैं। उन्होने कहा कि विकास का सिलसिला अनवरत जारी रहेगा. श्री मलैया ने इंदौर में सिटी फॉरेस्ट विकसिक करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.
सर्वांगीण विकास का पूरा प्रयास: गुप्ता
विधायक सुदर्शन गुप्ता ने अपने संबोधन में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 में किये जा रहे विकास कार्यों की जानकरी दी। उन्होने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 के सर्वागिण विकास के लिए पूरे प्रयास किये जा रहें हैं। उपरोक्त कार्यों के अलावा भागीरथपुरा में 68 लाख रूपये की लागत से शासकीय स्कूल का नया भवन बनाया गया हैं. सड़कों और चौराहों का विकास किया जा रहा हैं। नंदबाग में साढ़े 4 करोड़ रूपये की लागत से ड्रेनेज, सड़क और पेयजल के कार्य शुरू किये गये हैं। क्षेत्र में पेयजल टंकियां और अस्पताल भी बनवाये जा रहे हैं.


