- CBM India Launches Three-Year Initiative to Train 240 Grassroots Rehabilitation Workers
- Shakti Pumps Brings Made-in-India Solar and Pumping Solutions to the Global Stage at Big 5 Global 2026
- टाईरन ट्रैवल मार्केटिंग ने मल्टी-सिटी ट्रेड रोडशो के साथ पूरे भारत में रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का विस्तार किया
- TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows
- रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म
बैली डांस से फिट रहती हैं अभिनेत्री मानसी शर्मा
अभी हाल ही में स्टारप्लस के शो ‘मरियम खान-रिपोर्टिंग लाइव’ में एंट्री करने वाली टीवी अभिनेत्री मानसी शर्मा ने इस शो के सेट पर खुद को व्यस्त रखने का बड़ा ही दिलचस्प तरीका ढूंढ निकाला है।
एक ट्रेंड बेली डांसर मानसी शर्मा को सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘बार बार देखो’ के गाने तेरी खैर मंगदी पर बेली करते हुए देखा गया। ऐसा सुनने में आया है कि शाॅट के बीच अपना वजन कम करने और डांसिंग के शौक पूरा करने के लिये मानसी को लंबे ब्रेक की जरूरत होती है।
इस बारे में पूछने पर मानसी कहती हैं, ‘‘बेली डांसिंग ने भी मुझे फिट रहने में मदद की है। यह ना केवल डांस का एक फाॅर्म है, बल्कि एक्सरसाइज भी है। यह सेट पर भी किया जा सकता है, जब व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच जिम जाना संभव नहीं होता। बेली डांसिंगं में मुझे बहुत मजा आता है और काम के साथ आनंद को शामिल कर लेने से बेहतर कुछ और नहीं हो सकता है।’’


