- जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इंदौर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 17वाँ स्थापना दिवस
- BVG India wins mandate to operate & maintain Indore's Multimodal Bus Terminal
- बीवीजी इंडिया को इंदौर के मल्टीमॉडल बस टर्मिनल के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी मिली
- अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का 10वां ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र 9 अगस्त को
- Kroll India Celebrity Brand Valuation 2025
मंशापूर्ण शनि मंदिर जिंसी पर सजा पुष्प बंगला
इन्दौर. यंग इंडिया क्लब के तत्वावधान में जिंसी चौराहा स्थित प्राचीन मंशापूर्ण शनि मंदिर पर तीन दिवसीय शनैश्चर जयंती महोत्सव आज से भव्य एवं मनोहारी पुष्प बंगले के श्रृंगार दर्शन के साथ प्रारंभ हुआ. आज से क्लब द्वारा प्रकाशित शनि पीड़ा कष्ट निवारण पुस्तिका का नि:शुल्क वितरण भी प्रारंभ कर दिया गया है.
क्लब के अध्यक्ष श्याम अग्रवाल, डॉ. निर्मल महाजन, संयोजक यशवंत गायकवाड़ ने बताया मंदिर पर शनि जयंती महोत्सव का यह लगातार 22वां आयोजन है। पुष्प बंगले के दर्शन हेतु संध्या से देर रात तक श्रद्धालुओं का अंबार लगा रहा। अतिथियों का स्वागत रमेश सेन, रमेश यादव, महेश शर्मा, सुदेश दीक्षित, विनोद वोरा, राजेश शर्मा, मोहित अग्रवाल, सुधीर काला, घनश्याम तिवारी, अतुल आर्य आदि ने किया। सोमवार एवं मंगलवार को भी रात 8 से 10 बजे तक शनि पीड़ा कष्ट निवारण पुस्तिका का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। महोत्सव में सोमवार 14 मई को सांय 7 बजे से देवी अहिल्या विवि कर्मचारी रामायण मंडल द्वारा सुंदर कांड पाठ का आयोजन होगा। मंगलवार 15 मई को प्रात: 8 बजे से पूजा-अर्चना, दोपहर 12 से 4 बजे तक श्रृंगार एवं वट पूजा, सांय 4 से 6 बजे तक यज्ञ-हवन तथा सांय 6.30 बजे से महाआरती एवं अतिथि संतों-महंतों का सम्मान और आशीर्वचन के कार्यक्रमों के बाद सांय 7.30 बजे से महाप्रसादी वितरण का क्रम शुरू होगा।


