- Jaipuria Institute of Management, Indore Celebrates 17th Foundation Day with Seth M.R. Jaipuria Memorial Lecture Series
- जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इंदौर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 17वाँ स्थापना दिवस
- BVG India wins mandate to operate & maintain Indore's Multimodal Bus Terminal
- बीवीजी इंडिया को इंदौर के मल्टीमॉडल बस टर्मिनल के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी मिली
- अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का 10वां ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र 9 अगस्त को
मकान के पीछे रुम में चल रहा था जुआ
इन्दौर. राजेन्द्र नगर क्षेत्र में दत्त नगर में मकान के पीछे रुम में जुआ संचालित हो रहा था. क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए अवैध रुप से जुआ खेल रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया है.
क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग दत्त नगर में एक मकान के पीछे अवैध रुप से जुआ खेल रहे हैं. उक्त सूचना पर राजेन्द्रनगर पुलिस को साथ लेकर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दबिश दी गई जिसमें मकान के पीछे 9 लोग ताश के पत्तों पर रुपये पैसों का हार जीत का दाव लगा कर जुआ खेलते मिले. जुआ खेलने वाले सभी लोगों को घेराबन्दी कर पकड़ा गया. उन्होंनें पूछताछ में अपना नाम रमेश पिता जामा महादेव (30) नि. दत्त नगर, श्याम पिता दिलीप (27) नि. दत्त नगर, कुमार पिता दिलीप (24) निवासी दत्त नगर, संधु पिता जामामहादेव (40) निवासी दत्त नगर, जयंती पिता बसु (55) नि. दत्त नगर, संतोष गुजराती पिता हर्जी पोपट (32) नि. दत्त नगर, राजू पिता कस्तूर गुजराती (46) नि. दत्त नगर, घनश्याम पिता बाबूलाल (50) निवासी दत्त नगर और सोनू पिता धिरु उम्र (35) नि. संदिपनी कालोनी राजेन्द्र नगर बताया. आरोपीगणों के कब्जे से कुल 8670 रुपये नगद जप्त किये गये और उन्हें अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना राजेन्द्रनगर के सुपुर्द किया गया. आरोपी संधु पिता जामा महादेव उम्र 40 साल निवासी दत्त नगर इन्दौर ने बताया की वह विगत 1 महीने से जुआ संचालित कर रहा था जिसमें शहर के विभिन्न लोग जुआ खेलने के लिये प्रतिदिन आते थे. क्राईम ब्रांच की टीम ने अवैध रुप से संचालित होने वाले जुए की धरपकड कऱ आरोपीगणों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है.


