- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
योगिता बिहानी को ‘दिल ही तो है’ में मिलीमुख्य भूमिका
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर एकता कपूर की आने वाली प्रेम गाथा ‘दिल ही तो है’ की मुख्य भूमिका में कौन होगा, इस बारे में बहुत सारी चर्चाएं और अनुमान लगाए गए थे!शो में ‘पलक शर्मा’ की भूमिका योगिता बिहानी को मिलने के साथ ही मुख्य अभिनेत्री का इंतजार अब खत्म हो गया है।योगिता ने कुछ विज्ञापनों और रियलिटी कूकिंग के शो किए हैं।अंतिम बार, उन्हें नवीनतम प्रोमो ‘दूस का दम’ में दुमदार सलमान खान के साथ देखा गया था।जब से एकता ने पहली बार शो, दिल ही तो है, के बारे में बात की थी, तब से ही यह लोगों में चर्चा का विषय बना रहा है।लेकिन योगिता के आने के साथ, क्या हम उम्मीद करते हैं कि एक और ताजा चेहरा भारत की अगली बड़ी टेलीविजन सनसनी बनेगा?
उत्साहित योगिता कहती हैं, “यह मेरे लिए एक सपने का सच होना है! सबसे पहले दमदार सलमान के साथ एक प्रोमो और अब भारतीय टेलीविजन की बड़ी हस्ती, एकता कपूर के शो में भूमिका मिलना! इससे बड़ा कुछ हो ही नहीं सकता था।किसी भी नवागंतुक के लिए, एकता का शो हासिल करना सबसे बड़ा मंच है जिसे कोई हासिल कर सकता है। मैं बहुत उत्साहित हूँ और उतना ही घबरा भी रही हूँ।मैं कुछ समय से अभिनय में अपनी किस्मत आजमा रही थी। यह मेरे लिए एक बहुत बड़ी दोहरी उपलब्धि है।पलक की भूमिका एक मजबूत विचार वाली प्रशन्नचित नारीवादी और भाग्यशाली व्यक्ति की भूमिका है।मैं जल्द ही शूटिंग शुरू होने की उम्मीद कर रही हूँ और आशा करती हूँ कि दर्शक मेरे काम की तारीफ़ करेंगे।”


