- राजीव चंद्रशेखर ने केरलम की संस्थाओं के अपराधीकरण और भ्रष्टाचार पर उठाए गंभीर सवाल
- Rajeev Chandrasekhar raises questions about the criminalisation and corruption of Keralam's institutions
- इंदौर के कार बेचने वालों को स्पिनी के नए इंस्पेक्शन एंड प्रोक्योरमेंट सेंटर के माध्यम से मिलेगी अपनी कार के लिए सही कीमत
- Indore car sellers get the Right Price with Spinny's new Inspection & Procurement Centre
- Mrunal Thakur Offers a Peek into an Exciting Lineup of 2027 Across Hindi, Tamil, Telugu Cinema & Global Cinema
वजन कम करने में मददगार होता है जुंबा डांस
इंदौर निःशुल्क जुम्बा एंड फिटनेस वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें 100 से ज्यादा लोगो ने भाग लिया यह सोलरिस रिसोर्ट में आयोजित हुआ । वर्ल्ड ऑफ फिटनेस की जुम्बा इंस्ट्रक्टर आरती माहेश्वरी ने इस मौके पर सभी को फिल्मी गानों की धुन में जुम्बा कराया और वर्कशॉप में बताया कि-
जुंबा डांस वजन कम करने में मददगार होता है । तनाव को दूर करके मन को खुश कर देता है।
इसे करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसके जरिए हमारे शरीर के वजन के अनुसार कैलोरीज बर्न होती हैं। जैसे 50-60 किलो वेट का कोई व्यक्ति अगर रोज जुंबा डांस करे तो उसकी तकरीबन 300 कैलोरी और 60-80 किलो वेट के व्यक्ति की करीब 500 कैलोरी बर्न होती है।यह डांस एक एरोबिक्स कैटेगरी में आता है। इस डांस को करते वक्त खूब कूदना होता है जिससे आपके फेफड़े जोर-जोर चलने लगते हैं। इसको करने के लिये आपको गहरी सांस लेनी पड़ती है, जिससे फेफड़ों की जिंदगी बढ़ती है। इसे म्यूजिक के साथ किया जाता है, इसलिए इसे करने से हमारा मूड फे्रश होता है और हम रिलैक्स हो जाते हैं। इससे टेंशन दूर हो जाती है। अच्छे नतीजे पाने के लिये जुंबा डांस 45 मिनट करना जरूरी है। इससे कम डांस करने का मतलब है कि आपने बस केवल वार्म अप ही किया है।


